Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

दिल्ली में कोरोनाः रोहिणी जेल में 15 कैदी और 1 जेल कर्मी पाया गया पॉजिटिव

Published

on

Loading

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना की रफ्तार कम होती नहीं दिख रही है। तेजी से फैलने वाला ये वायरस अब जेलों तक आ पहुंचा है। दिल्ली की रोहिणी जेल में 16 कैदी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

जानकारी के अनुसार प्रशासन ने 24 संदिग्धों का टेस्ट कराया था। इनमें से 16 की रिपोर्ट पॉजिटिव की मिली है। इनमें 15 कैदी और एक जेल कर्मी शामिल है।

दिल्ली राज्य जेल महानिदेशक संदीप गोयल ने शनिवार को यह जानकारी दी। जानकारी के मुताबिक, यहां सन 2014 से विचाराधीन कैदी के रुप में बंद एक शख्स की डॉक्टरों ने जांच की थी। उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव की आई। इसके बाद इस कैदी की चेन तलाशी गयी।

इस कोरोना पॉजिटिव कैदी की चेन में 22 कैदी और कुछ जेलकर्मी पाये गये। लिहाजा मय कैदी और स्टाफ 24 लोगों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया। जांच रिपोर्ट आने पर पता चला कि, 16 लोग कोरोना पॉजिटिव हैं।

इन 16 में 15 कैदी और एक हेड जेल वार्डन कोरोना पॉजिटिव निकला। लिहाजा इन सभी को होम कोरोंटाइन कर दिया गया। साथ ही इनकी चेन को भी होम क्वारंटाइन कर दिया है। एहतियातन होम क्वारंटाइन का कदम इसलिए उठाया गया, ताकि कोई और कोरोना संक्रमित न हो जाये।

 

प्रादेशिक

इंस्टाग्राम पर फेमस होने चाहत में दोस्त को ही मार दी गोली, नाबालिग समेत दो हिरासत में

Published

on

Loading

कोटा। राजस्थान के कोटा में इंस्टाग्राम पर फेमस होने की चाहत में एक नाबालिग ने अपने दोस्त को ही गोली मार दी। लड़के की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग को उसके दो साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा, वारदात में इस्तेमाल अवैध देसी कट्टा और खाली कारतूस को बरामद किया है। फिलहाल, पुलिस हथियार के खरीद-फरोख्त के बारे में पूछताछ कर रही है।

कोटा पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि एक मई को महावीर नगर इलाके में कुछ युवक सोशल मीडिया के लिए रील्स बना रहे थे। इसी दौरान देसी कट्टे से गोली चल गई और सीधे इन्हीं में से एक यशवंत नागर को जा लगी, जिससे उसकी मौत हो गई थी। परिजनों ने युवक की हत्या का आरोप लगाया था। वारदात में शामिल नाबालिग ने सोशल मीडिया पर हथियारों की फोटो डाल रखी थी।

आरोपी के साथियों अजय साल्वी और दीपक प्रजापति उर्फ ‘लड्डू शूटर’ को भी कोटा से गिरफ्तार किया गया है। कोटा की एसपी अमृता दूहन ने कहा कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि उनके बेटे को अजय साल्वी, दीपक प्रजापति और अन्य ने 1 मई को कम्युनिटी सेंटर के सामने एक चाय की दुकान पर गोली मार दी थी।

एक खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने आरोपी नाबालिग को हिरासत में लिया और उसके साथियों अजय साल्वी और दीपक प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया कट्टा भी बरामद कर लिया है।

Continue Reading

Trending