Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

मुख्यमंत्री से मीटिंग में बोले पीएम मोदी- दो गज ढीली हुई दूरी तो संकट बढ़ेगा

Published

on

Loading

नई दिल्ली। कोरोना वायरस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राज्य के मुख्यमंत्रियों से पांचवी बार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर रहे हैं। यह मीटिंग दिन में तीन बजे से चल रही है।

जानकारी के अनुसार मीटिंग में मुख्यमंत्रियों से कोरोना के खिलाफ जंग को लेकर राय ली जा रही है। मीटिंग की शुरुआत में गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्रियों को संबोधित किया।

सूत्रों के मुताबिक मीटिंग में पीएम मोदी ने कहा कि राज्य मिलकर काम कर रहे हैं। कैबिनेट सचिव, राज्यों के सचिव से लगातार संपर्क में हैं। अधिक फोकस रखें और सक्रियता बढ़ाएं। संतुलित रणनीति से आगे बढ़ें, चुनौतियां क्या हैं, मार्ग क्या होगा, इस पर काम करें।

पीएम ने मुख्यमंत्रियों से कहा कि आप सभी के सुझावों से दिशा-निर्देश निर्धारित होंगे। भारत इस संकट से अपने आप को बचाने में बहुत हद तक सफल हुआ है। राज्यों ने अपनी जिम्मेदारी निभाई, दो गज की दूरी ढीली हुई तो संकट बढ़ेगा। हम लॉकडाउन कैसे लागू कर रहे हैं। यह बड़ा विषय रहा, हम सबकी भूमिका महत्वपूर्ण रही।

प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे प्रयास रहे कि जो जहां है वहीं रहे, लेकिन मनुष्य का मन है और हमे कुछ निर्णय बदलने भी पड़े। गांव तक यह संकट न पहुंचे यही चुनौती अब है. आप सब आर्थिक विषयों पर अपने सुझाव दें।

नेशनल

एससी, एसटी और ओबीसी के आरक्षण में किसी दल ने डाका डाला तो वो कांग्रेस है: अमित शाह

Published

on

Loading

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस पार्टी झूठ फैलाकर जनता के बीच में भ्रांति फैलाना चाहती है। भारतीय जनता पार्टी एससी, एसटी और ओबीसी के आरक्षण की समर्थक और हमेशा इसके संरक्षण के लिए भूमिका निभाएगी। ये बात नरेंद्र मोदी ने भी कई बार बोला है। एससी, एसटी और ओबीसी के आरक्षण में किसी दल ने डाका डाला है तो वह कांग्रेस पार्टी है।

अमित शाह ने कहा, “कांग्रेस नेता हमारे 400 सीटों के लक्ष्य के बारे में यह कहकर लोगों को बेवकूफ बनाने की कोशिश कर रहे हैं कि भाजपा की संविधान बदलने की योजना है, यह सरासर झूठ है। भाजपा को दो आम चुनाव में पूर्ण बहुमत मिला, लेकिन हमने कभी इस तरह की चीजें करने की कोशिश नहीं की।”

गृह मंत्री ने कहा, “कांग्रेस पार्टी के नेता इतने हताश हैं कि उन्होंने मेरे भाषण का फर्जी वीडियो बनाया और इसे सोशल मीडिया पर फैलाने की कोशिश की। कांग्रेस के मुख्यमंत्री और अन्य बड़े नेता इस छेड़छाड़ किए गए वीडियो को फॉरवर्ड करते पाए गए।” केंद्रीय गृह मंत्री के मुताबिक, उनके भाषण का मूल वीडियो उपलब्ध है और इससे कांग्रेस पार्टी का ‘झूठ’ सामने आ गया है। उन्होंने कहा, ” इस मामले में कांग्रेस के एक नेता को गिरफ्तार कर लिया गया है।”

उन्होंने राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए कहा कि जब से उन्होंने कांग्रेस की कमान संभाली हैं राजनीति का स्तर नीचे ले जाने का काम कर रहे हैं। इसका चरम लोकसभा में चर्चा ना होने देना, राज्यसभा में बहिष्कार करा देना, शोर-शराबे करना और झूठ बोलकर प्रजा में भ्रांति फैलाने के काम उनके नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी कर रही है।

 

Continue Reading

Trending