प्रादेशिक
ओडिशा में कोरोनाः एक दिन मे सामने आए सबसे ज्यादा मामले
भुवनेश्वर। ओडिशा में कोरोना के मामले में लगातार बढ़ते जा रहे हैं। गुरुवार को यहां एक दिन में सबसे ज्यादा केस सामने आए। जानकारी के मुताबिक यहां एक दिन में 20 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके साथ ही राज्य में कुल कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या 205 हो गई है।
ताजा 20 मामलों में से 17 गंजम जिले के हैं और 3 मयूरभंज जिले के हैं। सूचना और जनसंपर्क विभाग ने कहा कि सभी 20 मामलों की पहचान सूरत से वापस आने वालों के रूप में की गई है और वे क्वारंटाइन में हैं।
मयूरभंज कोविड-19 से प्रभावित जिलों की सूची में शामिल हो गया, वहीं गंजम में पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है। जगतसिंहपुर में भी बुधवार को 4 पॉजिटिव मामले आए थे जिसके बाद वह भी कोरोना प्रभावित जिलों की सूची में शामिल हो गया। राज्य में 205 मामलों में से 142 सक्रिय मामले हैं, जबकि 61 मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं। इस बीमारी से राज्य में दो व्यक्तियों ने दम तोड़ा है।
अन्य राज्यों से लौटे लोग राज्य के लिए एक चुनौती साबित हुए हैं क्योंकि इससे यहां पॉजिटिव मामलों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।अब तक 35,540 लोग ट्रेन, बस और अन्य वाहनों द्वारा राज्य में वापस आ चुके हैं। कुल 7,451 ओडिया लोग बुधवार को ओडिशा लौटे हैं। ओडिशा लौटने वालों के लिए 14 दिनों के लिए क्वारंटाइन में रहना अनिवार्य है।
प्रादेशिक
बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस
भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।
परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काटकर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।
अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।
-
ऑटोमोबाइल3 days ago
इन आसान उपायों से आप आसानी से बढ़ा सकते हैं अपनी बाइक का माइलेज
-
नेशनल3 days ago
पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में युवाओं के विकास के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं: पीएम मोदी
-
नेशनल3 days ago
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में दो आतंकियों को किया ढेर
-
नेशनल3 days ago
सुप्रीम कोर्ट का विपक्ष को झटका- नहीं लौटेगा बैलेट पेपर, न EVM और VVPAT का 100 फीसदी मिलान
-
नेशनल23 hours ago
दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा, ‘आप’ से गठबंधन के थे खिलाफ
-
नेशनल23 hours ago
कर्नाटक के बेलगावी में बोले पीएम मोदी, कांग्रेस के शहजादे में नवाबों, बादशाहों के खिलाफ एक शब्द बोलने की ताकत नहीं है
-
नेशनल23 hours ago
628 को उम्रकैद, 37 को दिलवाई फांसी, जानें कौन हैं मुंबई उत्तर मध्य सीट से बीजेपी उम्मीदवार उज्जवल निकम
-
खेल-कूद3 days ago
आईपीएल 2024: आज होगी कोलकाता और पंजाब के बीच भिड़ंत, ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा मुकाबला