Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

लॉकडाउन में भी आमिर खान का जलवा कायम, इस देश में सबसे ज्यादा देखी गई 3 इडियट्स

Published

on

Loading

मुंबई। आमिर खान की फिल्म ‘3 इडियट्स’ ने 2009 में अपनी रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया दिया था। आज भी ये भी लोगों को काफी पसंद आती है।

यह बात तब साबित हुई जब लॉकडाउन में उनकी फिल्म सबसे ज्यादा देखी गई। अगर आपको लग रहा है कि हम भारत की बात कर रहे हैं तो आप गलत हैं। हम बात कर रहे हैं अमेरिका की।

दरअसल, राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित और आमिर खान द्वारा अभिनीत फिल्म ‘3 इडियट्स’ इस सप्ताह लॉकडाउन के दौरान अमेरिका में सबसे अधिक देखी जानी वाली फिल्म बन गयी है।

फिल्म ‘3 इडियट्स’ आमिर खान, माधवन, शरमन जोशी, करीना कपूर, बोमन ईरानी और ओमी वैद्य द्वारा अभिनीत एक प्रसिद्ध कॉमेडी फिल्म है। फिल्म एक भारतीय इंजीनियरिंग कॉलेज में तीन छात्रों की दोस्ती और उनके सफरनामे के बारे में है। यह एक ऐसा विषय है जो आज भी दर्शकों और युवाओं से इत्तेफाक रखता है।

इस पर खुशी जाहिर करते हुए निर्देशक राजकुमार हिरानी कहते हैं, “यह देखकर खुशी होती है कि जिस फिल्म को हमने एक दशक पहले इतने प्यार से बनाया था वह अभी भी लोगों का दिल जीत रही है और इतना प्यार व प्रशंसा प्राप्त कर रही है।”

कहना गलत नहीं होगा कि मूल फिल्में विभिन्न डिजिटल प्लेटफार्म पर नई सदस्यता आकर्षित करने में अहम भूमिका निभाती हैं और 3 इडियट्स निश्चित रूप से इस मामले में सबसे आगे है क्योंकि यह फिल्म सीमाओं के पार भी दर्शकों का दिल जीत रही है। यह फिल्म अन्य बड़ी फिल्मों की सूची में भी सबसे ऊपर है।

इतना ही नहीं इस सूची में यह एकमात्र भारतीय फिल्म है, जो न केवल सूची में है बल्कि टॉप पर है। यह ऐसी फिल्म है जो हल्की-फुल्की होने के साथ आपको अच्छा महसूस करवाती है और दुनिया में हर कोई इसका आनंद ले रहा है।

 

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending