Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

कोरोनाः 24 घंटे में कोविड-19 के 1396 नए मामले, 48 लोगों की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या देश में हर दिन के साथ बढती चली जा रही है। भारत में अब तक कुल कोरोना संक्रमण के मामले 27892 हो गए हैं। वहीं मरने वालों की संख्या 872 हो गई है।

राहत की खबर यह है कि इस 6185 अब इस वायरस से पूरी तरह मुक्त हो चुके हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इस हिसाब से भारत में अब कोरोना के 20 हजार 835 मामले बचे हैं।

कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है। यहां कुल मामले 8 हजार के पार चले गए हैं जबकि मरने वाले लोग भी इस राज्य में सबसे ज्यादा हैं। वहीं गुजरात ने अब दिल्ली को पीछ छोड़ दिया है।

लगातार तेजी से मामले बढ़ने के बाद गुजरात कोरोना से दूसरा सबसे प्रभावित राज्य बन गया है। तीसरे नंबर पर दिल्ली है। यहां अब तक 2918 मामले आए हैं, जिसमें 54 की मौत हुई है। इसके बाद राजस्थान का नंबर आता है।

यहां अब तक 2185 कंफर्म केस सामने आ चुके हैं, जिसमें 33 लोगों की मौत हो चुकी है। पांचवें नंबर पर मध्य प्रदेश में आ गया है। यहां अब तक 2096 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें 103 लोगों की मौत हो चुकी है।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending