Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

भारत में कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या बढ़ी, 24 घंटे में इतने हो गए मरीज

Published

on

Loading

नई दिल्ली। देश में कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या अब 9 हजार के पार चली गई है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 745 नए मामले सामने आए हैं।

इसी के साथ भारत में अब कुल कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या 9152 हो गई है। अब तक इस खतरनाक वायरस ने 308 लोगों की जान ले ली है। वहीं 857 लोग कोरोना को मात देकर घर वापस लौट चुके हैं।

कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र है। यहां अब तक 1985 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें 149 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 217 लोग ठीक हो चुके हैं। दूसरे नंबर पर दिल्ली है। यहां 1154 मामले सामने आए हैं, जिसमें 24 लोगों की मौत हो चुकी है। तीसरे नंबर पर तमिलनाडु है। यहां 1075 मामले सामने आए हैं, जिसमें 11 लोगों की मौत हो चुकी है।

गौरतलब है कि कोरोना पर काबू पाने के लिए इस समय देश में 21 दिनों का लॉकडाउन चल रहा है। यह लॉकडाउन 15 अप्रैल को खत्म हो रहा है। उम्मीद की जा रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र इस लॉकडाउन को आगे बढ़ाने की घोषणा कर सकते हैं।

 

नेशनल

प्रियंका का पीएम मोदी पर पलटवार, कहा- मेरा भाई 4 हजार किमी पैदल चला, तब आप अपने महल में थे

Published

on

Loading

बनासकांठा। गुजरात के बनासकांठा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि पीएम मोदी शहंशाह हैं जो महल में रहते हैं लेकिन जनता से कटे हुए हैं। प्रियंका गांधी ने कहा, “वह (पीएम मोदी) मेरे भाई को शहजादा कहते हैं लेकिन मैं उन्हें बताना चाहती हूं कि यह शहजादे आपकी (लोगों की) समस्याएं सुनने के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4,000 किलोमीटर तक चले। उन्होंने मेरे भाइयों और बहनों, किसानों और मजदूरों से मुलाकात की और उनसे पूछा कि हम उनकी समस्याओं का कैसे समाधान कर सकते हैं।”

प्रियंका ने आगे कहा, ‘और एक तरफ आपके शहंशाह..हैं. महलों में निवास करते हैं। आपने कभी टीवी पर उनका चेहरे को देखा है? एकदम साफ सुथरा सफेद कुर्ता, एक दाग नहीं है धूल का। एक बाल इधर से उधर नहीं होता है। वो कैसे समझ पाएंगे कि आपकी मजदूरी, आपकी खेती। किस तरह से समझ पाएंगे कि आप किस दलदल में धंसे हुए हो। महंगाई से आप दबे हुए हैं। हर तरफ महंगाई, मेरी बहनें… मिट्टी का तेल आज कितने का हो चुका है? सब्जी खरीदने जाती हैं तो भाव क्या है उसका… पेट्रोल डीजल का दाम क्या है, किस तरह से गुजारा होता है। खेती के हर सामान पर जीएसटी लग रही है। हर सामान अब महंगा हो गया है। अगर कोई त्योहार होता है, कुछ खरीदना होता है, फीस भरनी पड़ती है, इलाज करना पड़ता है ये मोदी नहीं जान सकते हैं।

​कांग्रेस महा​सचिव प्रियंका गांधी पीएम पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने दस सालों में अधिकार कम करने का काम किया है। पहले के ​पीएम लोगों के बीच गांवों में जाते थे। लोगों की बातें और उनकी समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करते थे। गुजरात ने पीएम मोदी को सबकुछ दिया। सत्ता दी. पर अब आप उनको देखते हैं, वह बड़े-बड़े लोगों के साथ दिखाई देते हैं। वे कभी किसानों या गरीबों को के बीच नहीं दिखते हैं। वे अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में किसी भी गरीब के घर नहीं गए।

Continue Reading

Trending