Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

देश में कुल 1 लाख 86 हजार हुए टेस्ट, 4.3 प्रतिशत पाए गए संक्रमितः स्वास्थ्य मंत्रालय

Published

on

Loading

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के मामले देश में बढ़ते ही जा रहे हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और महाराष्ट्र में स्थिति काफी गंभीर है। यहां हर रोज बड़ी संख्या में लोग संक्रमित पाए जा रहे हैं।

भारत में अब तक कोरोना के कुल 8356 मामले सामने आए हैं जबकि इससे मरने वालों की संख्या 243 हो गई है। रविवार को स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि आईसीएमआर की रिपोर्ट के मुताबित 4.3 फीसदी सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं।

अभी तक 1 लाख 86 हजार सैंपल लिए जा चुके हैं। हमारा फोकस ज्यादा से ज्यादा जांच पर है। रोजाना 15 हजार से ज्यादा टेस्ट हो रहे हैं। अस्पतालों में आइसोलेशन बेड बढ़ाए जा रहे हैं।

करीब 601 अस्पताल में एक लाख से अधिक बेड इंतजाम हैं। कोरोना से निपटने के लिए हमारी तैयारी मजबूत है। उन्होंने कहा कि 24 घंटे में 34 लोगों की मौत हुई है, जबकि 716 लोगों ठीक हुए हैं।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending