Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

कोरोना पर इस देश के राष्ट्रपति ने दिया विवादित बयान, कहा-जो दिखे उसे गोली मार दो

Published

on

Loading

नई दिल्ली। कोरोना वायरस चीन से निकलकर अब पूरी दुनिया को अपना शिकार बना चुका है। इस खतरनाक वायरस से अब हर दिन हजारों की संख्या में लोगों की जान जा रही है।

फिलहाल इस वायरस की कोई दवा इजाद नहीं हो सकी है, इसलिए सभी देश लॉकडाउन का सहारा ले रहे हैं। इस बीच फिलीपींस के राष्ट्रपति ने लॉकडाउन को लेकर एक विवादित बयान दिया है।

राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते ने अपनी सरकार, पुलिस और प्रशासन से कहा है कि जो भी कोरोना वायरस के लिए लगाए गए लॉकडाउन का पालन न करे। कोई दिक्कत पैदा करे तो उसे तुरंत गोली मार दो।

बता दें कि फिलीपींस में भी कोरोना ने तेजी से अपने पांव पसारे हैं। अबतक यहां 2311  लोग के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है। जबकि इससे 96 लोगों की मौत हो चुकी है। 12 मार्च के आसपास राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते ने भी कोरोना वायरस की जांच कराई थी। वह निगेटिव निकले।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending