Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

कोरोना वायरस ने ले ली आजम खान की जान, अस्पताल में तोड़ा दम

Published

on

Loading

नई दिल्ली। कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में तबाही मचा दी है। कई विकसित देश इसके आगे  बेबस नजर आ रहे हैं। चीन से निकला वायरस अब पूरी दुनिया में फैल चुका है।

भारत के साथ पाकिस्तान मे भी यह वायरस तेजी से फैल रहा है। इस बीच पाकिस्तान से एक बड़ी खबर सामने आई है। कोरोनावायरस की वजह से पाकिस्तान के महान स्क्वैश खिलाड़ी आजम खान का 95 साल की उम्र में निधन हो गया है।

जियो टीवी की रिपोर्ट को मुताबिक, 1959 से 1962 तक लगातार चार बार ब्रिटिश ओपन का खिताब जीतने वाले आजम को पिछले सप्ताह कोरोनावायरस से पीड़ित पाया गया था। उन्होंने शनिवार को यहां इलिंग अस्पताल में अंतिम सांस ली।

60 के दशक में ब्रिटेन में स्थानांतिरत हुए आजम दशकों तक स्क्वैश में राज करने वाले खानवंश का हिस्सा थे। उन्हें इस खेल के सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में गिना जाता है। उन्होंने 1962 में सबसे मुश्किल अमेरिका ओपन भी अपने नाम किया था।

चोट और 1962 में हुई बेटे की मौत के बाद हालांकि उन्होंने खेलना छोड़ दिया था। दो साल बाद वह अपनी चोट से उबरे लेकिन अपने बेटे की मौत के सदमे से नहीं उबर पाए।

उनके बड़े भाई हाशिम खान ब्रिटिश ओपन जीतने वाले पाकिस्तान के पहले खिलाड़ी थे। उन्होंने 1951 में यह खिताब जीता था। पाकिस्तान में अभी तक कोरोनावायरस के 1,600 मामले सामने आ चुके हैं जबकि 16 लोग अपनी जान से हाथ धो बैठे हैं।

 

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending