Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

पाकिस्तान के मुंह से वर्ल्ड कप छीनने वाला किक्रेटर अब देश के लिए कोरोना से लड़ रहा है

Published

on

Loading

नई दिल्ली। कोरोना वायरस पूरी दुनिया में तेजी से लोगों को अपना निशाना बना रहा है। दुनियाभर में इस खतरनाक वायरस से 30 हजार से ज्यादा लोगों की जान चुकी है।

इस बीच एक ऐसा शख्स इस मुश्किल वक्त में लोगों की मदद कर रहा है जो कभी भारत को वर्ल्ड कप जिता चुका है। हम बात कर रहे हैं जोगिंदर शर्मा की। ये वही जोगिंदर शर्मा हैं जिन्होंने 2007 टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पाकिस्तान के मुंह से वर्ल्ड कप छीन लिया था।

पाकिस्तान को भारत के खिलाफ आखिरी 4 गेंदों पर 6 रन चाहिए थे और उनकी जीत तय लग रही थी। तब जोगिंदर भारत के हीरो के रूप में उभरे थे और अब जब पूरा भारत कोरोना से लड़ रहा है तब भी जोगिंदर हीरो बनकर लोगों की सेवा कर रहे हैं।

जोगिन्दर शर्मा इन दिनों कोरोना वायरस खतरे के बीच लॉकडाउन में ड्यूटी निभा रहे हैं। जोगिन्दर शर्मा हरियाणा पुलिस में डीएसपी के पद हैं। मुश्किल हालात में जोगिन्दर का ऐसा जज्बा देखकर ICC ने उन्हें सलाम किया है।

आईसीसी ने जोगिन्दर शर्मा की तारीफ करते हुए ट्वीट किया, ‘2007 में टी-20 वर्ल्ड कप हीरो और 2020 में दुनिया के रियल हीरो। क्रिकेट करियर के बाद एक पुलिसकर्मी के रूप में भारत के जोगिंदर शर्मा वैश्विक स्वास्थ्य संकट के बीच अपना काम कर रहे हैं।’

इससे पहले जोगिन्दर शर्मा ने ट्वीट करते हुए कहा था कि मैं 2007 से हरियाणा पुलिस में डीएसपी हूं। इस समय एक अलग तरह की चुनौती सामने है। हमारी ड्यूटी सुबह छह बजे से शुरू हो जाती है जिसमें लोगों को जागरूक करना, बंद का पालन करना और चिकित्सा सुविधाएं देना शामिल है।’

नेशनल

15 दिन की पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर आए पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह, समर्थकों ने किया स्वागत

Published

on

Loading

पटना। पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह रविवार को पटना की बेऊर जेल से बाहर निकल गये हैं। गृह विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद अनंत सिंह को जेल से 15 दिनों की पैरोल मिली है। वह सुबह लगभग 4:00 बजे जेल से बाहर निकले।आनंद सिंह के जेल से बाहर निकलने की सूचना के साथ ही उनके समर्थकों में काफी उत्साह का माहौल है। अनंत सिंह लगभग 5 वर्षों से जेल में बंद है। अनंत सिंह पर एके 47 रखने का आरोप है, जिसके तहत कोर्ट ने उन्हें 10 वर्ष की सजा सुनाई थी। तब से मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पटना के बेउर जेल में सजायाफ्ता बंदी के रूप में सजा काट रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक़ आपसी पारिवारिक बंटवारे को लेकर अनंत सिंह ने न्यायालय में कोर्ट से पैरोल पर इसके लिए आदेश मांगा था। पेरोल पर आदेश मिलने के बाद आनंद सिंह को लेकर गृह विभाग ने यह आदेश जारी किया था। रविवार की अहले सुबह जब अनंत सिंह को 15 दिनों के पैरोल पर बेउर जेल से बाहर निकाला जा रहा था, उस समय जेल के बाहरी एवं भीतरी सुरक्षा को चुस्त दुरुस्त कर दिया गया था।

अनंत सिंह की पत्नी नीलम सिंह वर्तमान में राजद के विधायक हैं। बिहार में वर्तमान में लोकसभा का चुनाव चल रहा है। चौथे चरण 13 में को बिहार के मुंगेर में लोकसभा के चुनाव का मतदान होना है। इसे लेकर भी अनंत सिंह के जेल से बाहर आने को लेकर राजनीतिक गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

Continue Reading

Trending