Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

कोरोना पॉजिटिव कनिका कपूर के दोस्त की तलाश में पुलिस, ताज में पार्टी करते दिखा था साथ

Published

on

Loading

नई दिल्ली। बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर के कोरोना पॉजिटिव की खबर आने के बाद पूरे देश में हड़कंप मच गया था। हालांकि बाद में पार्टी में मौजूद सभी लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आने की वजह से लोगों ने राहत की सांस ली। इस बीच कनिका से जुड़ी एक और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।

लखनऊ के अस्पताल में कनिका को आइसोलेशन में रखा गया है। कनिका ने लंदन से लौटने के बाद पार्टियां की थी। उसमें मौजूद 34 लोगों का कोरोना टेस्ट नेगेटिव आया है। हालांकि पुलिस को इस मामले में कनिका के एक फ्रेंड की अभी तक तलाश है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लखनऊ पुलिस मुंबई बेस्ड एंटरप्रिन्योर ओजस देसाई की तलाश में जुटी है। ओजस 16 मार्च को ताज होटल में हुई पार्टी में कनिका कपूर के साथ मौजूद थे।

इस पार्टी में मौजूद 260 लोगों को पुलिस ने ट्रैक कर लिया है। लेकिन ओजस देसाई को अभी तक पुलिस कॉन्टैक्ट नहीं कर पाई है। बता दें, कनिका के कोरोना पॉजिटिव होने की बात सामने आने के बाद लखनऊ एडमिनिस्ट्रेशन ने होटल ताज को बंद कर दिया है।

उत्तर प्रदेश

देवरिया में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद पुजारी की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में फैला तनाव

Published

on

Loading

देवरिया। देवरिया जिले में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद मंदिर के एक पुजारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। सुरक्षा के लिहाज से इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि घटना मंगलवार रात तेनुआ चौबे गांव में हुई। इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) संकल्प शर्मा ने कहा, “मृतक पुजारी की पहचान अशोक चौबे (60) के रूप में हुई है। अशोक चौबे को उन लोगों ने लाठियों से पीटा, जिनके साथ उनका डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ था।

उन्होंने आगे कहा कि पुजारी अशोक चौबे को गंभीर हालत में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हौसला पासवान समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। एसपी ने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए गांव और मंदिर में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Continue Reading

Trending