Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

अरविंद केजरीवाल चुने गए विधायक दल के नेता, 16 को लेगें शपथ

Published

on

Loading

लखनऊ। दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को मिले प्रचंड बहुमत के बाद अरविंद केजरीवाल को विधायक दल का नेता चुना गया है।

बुधवार को हुई विधायक दल की बैठक में मनीष सिसोदिया ने अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री बनाए जाने का प्रस्ताव रखा। जिसके बाद विधायकों की सर्वसम्मति से उन्हें नेता चुन लिया गया।

नेता चुने जाने के बाद केजरीवाल 16 फरवरी को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। आपको बता दें कि इस प्रक्रिया के प्रभारी अरविंद केजरीवाल के करीबी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह थे।

गौरतलब है कि 11 फरवरी को आए दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम में आप को प्रचंड जीत हासिल हुई थी। आप ने दिल्ली की 70 सीटों में से 62 पर अपना कब्जा जमाया था जबकि बीजेपी के खाते में महज 8 सीटें ही गई थीं।

इस चुनाव में सबसे बुरा हाल कांग्रेस का रहा। कांग्रेस 2015 की तरह इस बार भी अपना खाता तक नहीं खोल सकी। रिपोर्ट्स के मुताबिक कांग्रेस की लगभग 63 सीटों पर जमानत तक जब्त हो गई।

उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव ने श्याम लाल पाल को बनाया सपा का नया प्रदेश अध्यक्ष

Published

on

Loading

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने अपना प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया है। पार्टी ने नरेश उत्तम पटेल की जगह श्याम लाल पाल को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। बीते साल ही श्याम लाल पाल को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वर्तमान में नरेश उत्तम पटेल यूपी की फतेहपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसा कहा जाता है कि वह अखिलेश यादव के करीबी है। ऐसें में चुनाव पर उनका फोकस हो, इसी वजह से अखिलेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी श्याम लाल पाल को सौंप दी है।

श्यामलाल पाल शिक्षाविद् हैं और एक इंटर कॉलेज से प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वह लगभग 20 सालों से समाजवादी पार्टी में हैं। श्याम लाल पाल 2002 में अपना दल के टिकट पर प्रतापपुर सीट से विधानसभा का चुनाव भी लड़े चुके थे। हालांकि, इसके कुछ दिन बाद ही वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।

वह सपा में अलग-अलग पदों पर रहकर लगातार काम कर रहे हैं। श्याम लाल पाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रयागराज के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है।

Continue Reading

Trending