Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

एक्जिट पोल में आम आदमी पार्टी को प्रचंड बहुमत, कांग्रेस का बुरा हाल

Published

on

Loading

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में शनिवार को हुए विधानसभा चुनाव में लोगों ने बड़ी संख्या में अपने मताधिकार का उपयोग किया।

दिल्ली की 70 सीटों पर कुल 61.46 फीसदी मतदान हुआ। राष्ट्रीय राजधानी की जनता ने किसे चुना है, यह नतीजा तो मंगलवार को पता चलेगा लेकिन मतदान खत्म होते ही देश के बड़े चैनलों द्वारा किए गए एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी को प्रचंड बहुमत मिलता दिख रहा है।

वहीं, लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सभी सात सीटें जीतने वाली भाजपा को 2015 के मुकाबले फायदा दिख रहा है लेकिन वह बहुमत के आंकड़े से बहुत दूर रहेगी।

नौ महीने पहले आम चुनाव में मत प्रतिशत के मामले में राज्य की दूसरी बड़ी पार्टी रही कांग्रेस के अच्छे दिन अभी भी नहीं लौटे। एग्जिट पोल में भी पार्टी को अधिकतम चार सीटें मिलती ही दिख रही हैं। ज्यादातर एग्जिट पोल आप की दो-तिहाई बहुमत के साथ वापसी तय बता रहे हैं।

वहीं, कुछ ने तीन-चौथाई बहुमत का अनुमान जताया है। नागरिकता कानून (सीएए) और एनआरसी के खिलाफ विरोध-प्रदर्शनों के बीच हुए चुनाव में मुख्य लड़ाई आप और भाजपा के बीच ही रही। आप ने पांच साल के काम पर वोट मांगा, वहीं, भाजपा ने राष्ट्रवाद, शाहीन बाग को मुद्दा बनाया। 2015 के चुनाव में आप को 70 में से 67 और भाजपा को 3 सीटें मिली थीं।

उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव ने श्याम लाल पाल को बनाया सपा का नया प्रदेश अध्यक्ष

Published

on

Loading

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने अपना प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया है। पार्टी ने नरेश उत्तम पटेल की जगह श्याम लाल पाल को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। बीते साल ही श्याम लाल पाल को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वर्तमान में नरेश उत्तम पटेल यूपी की फतेहपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसा कहा जाता है कि वह अखिलेश यादव के करीबी है। ऐसें में चुनाव पर उनका फोकस हो, इसी वजह से अखिलेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी श्याम लाल पाल को सौंप दी है।

श्यामलाल पाल शिक्षाविद् हैं और एक इंटर कॉलेज से प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वह लगभग 20 सालों से समाजवादी पार्टी में हैं। श्याम लाल पाल 2002 में अपना दल के टिकट पर प्रतापपुर सीट से विधानसभा का चुनाव भी लड़े चुके थे। हालांकि, इसके कुछ दिन बाद ही वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।

वह सपा में अलग-अलग पदों पर रहकर लगातार काम कर रहे हैं। श्याम लाल पाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रयागराज के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है।

Continue Reading

Trending