Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

झारखंड के मुख्यमंत्री बने हेमंत सोरेन, शपथ ग्रहण में मौजूद रहे कई सियासी दिग्गज

Published

on

Loading

रांची। झारखंड की राजधानी रांची में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के कार्यकारी अध्‍यक्ष हेमंत सोरेन ने रविवार को झारखंड के मुख्‍यमंत्री पद की शपथ ली।

रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, आप सांसद संजय सिंह, डीएमके नेता एमके स्टालिन व लेफ्ट के कई नेताओं ने शिरकत की।

झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने हेमंत सोरेन को मुख्‍यमंत्री पद की शपथ दिलाई। हेमंत दूसरी बार प्रदेश के मुख्‍यमंत्री बने हैं। इससे पहले उन्‍होंने जुलाई 2103 में सीएम पद की शपथ ली थी। वह 28 दिसंबर 2014 तक इस पद पर रहे थे।

हेमंत के अलावा कांग्रेस पार्टी के आलमगीर आलम, रामेश्वर उरांव और राजद (RJD) के विधायक सत्यानंद भोक्ता ने भी मंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित किया गया।

प्रादेशिक

ग्रेटर नोएडा में CNG भरवाने को लेकर हुए विवाद में शख्स की पीट-पीटकर हत्या

Published

on

Loading

नोएडा। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में सीएनजी पंप पर लाइन में लगने को लेकर हुए विवाद में एक शख्स की पीट-पीटकर ह्त्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार, ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना इलाके में सोमवार की रात सीएनजी पंप पर लाइन में लगने को लेकर विवाद हो गया। इस पर फॉर्च्यूनर सवार तीन हमलावरों ने गाजियाबाद के अमन कसाना को लाठी-अण्डों से इतना पीटा कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने मंगलवार को जानकारी दी है कि इस हत्या के आरोप में अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है और एक अन्य आरोपी की भी तलाश की जा रही है।

हत्या की ये घटना सोमवार देर रात ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-तीन थाना क्षेत्र के खेड़ा चौगानपुर इलाके की है। यहां सीएनजी फिलिंग स्टेशन पर गाजियाबाद का 22 साल का निवासी अमन सीएनजी भरवाने के लिए आया था। हालांकि, यहां कतार में लगने के लिए उसका विवाद खैरपुर गुर्जर के निवासी अजय से हो गया।

कतार में लगने को लेकर हुए विवाद में अजय ने अपने दोस्त अंकुश और ऋषभ के साथ मिलकर अमन से मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद उन्होंने अमन के सिर पर डंडे से जोरदार वार कर दिया। पुलिस ने बताया है कि घटना के बाद घायल अमन को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जानकारी दी है कि अमन के परिजनों की शिकायत के आधार पर प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। हत्या की वारदात में शामिल अजय और ऋषभ को गिरफ्तार कर लिया गया है और तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।

Continue Reading

Trending