Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

हेमंत सोरेन आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, देश भर के कई दिग्गज नेता रहेंगे मौजूद

Published

on

Loading

रांची झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के अध्यक्ष हेमंत सोरेन आज यानी रविवार को झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। हेमंत सोरेन देश भर के प्रमुख नेताओं की मौजूदगी में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

जानकारी के अनुसार कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी शनिवार को झारखंड पहुंच चुकी हैं। हेमंत ने होटल में उनसे मुलाकात की।

शपथ ग्रहण समारोह रांची के मोराबादी मैदान में अपराह्न दो बजे होगा। कार्यक्रम के लिए बड़ा पंडाल बनाया गया है। विभिन्न दलों के नेताओं की उपस्थिति को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

हेमंत सोरेन के साथ-साथ कांग्रेस के दो विधायक- आलमगीर आलम और रामेश्वर उरांव भी मंत्री पद की शपथ लेंगे। कैबिनेट फॉर्मूले के अनुसार मुख्यमंत्री समेत छह मंत्री झामुमो, चार मंत्री कांग्रेस और एक मंत्री राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का होगा।

रविवार को झामुमो विधायक स्टीफन मरांडी भी शपथ ग्रहण कर सकते हैं। मंत्रिमंडल विस्तार 15 जनवरी के बाद हो सकता है। कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रपति तथा भारत रत्न प्रणब मुखर्जी, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम, प्रियंका गांधी वाड्रा, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे तथा समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव शामिल हो सकते हैं।

इनके अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, द्रमुक अध्यक्ष एम.के. स्टालिन, तेदेपा अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू और राजद के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव और अन्य प्रमुख नेता भी कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

प्रादेशिक

ग्रेटर नोएडा में CNG भरवाने को लेकर हुए विवाद में शख्स की पीट-पीटकर हत्या

Published

on

Loading

नोएडा। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में सीएनजी पंप पर लाइन में लगने को लेकर हुए विवाद में एक शख्स की पीट-पीटकर ह्त्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार, ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना इलाके में सोमवार की रात सीएनजी पंप पर लाइन में लगने को लेकर विवाद हो गया। इस पर फॉर्च्यूनर सवार तीन हमलावरों ने गाजियाबाद के अमन कसाना को लाठी-अण्डों से इतना पीटा कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने मंगलवार को जानकारी दी है कि इस हत्या के आरोप में अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है और एक अन्य आरोपी की भी तलाश की जा रही है।

हत्या की ये घटना सोमवार देर रात ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-तीन थाना क्षेत्र के खेड़ा चौगानपुर इलाके की है। यहां सीएनजी फिलिंग स्टेशन पर गाजियाबाद का 22 साल का निवासी अमन सीएनजी भरवाने के लिए आया था। हालांकि, यहां कतार में लगने के लिए उसका विवाद खैरपुर गुर्जर के निवासी अजय से हो गया।

कतार में लगने को लेकर हुए विवाद में अजय ने अपने दोस्त अंकुश और ऋषभ के साथ मिलकर अमन से मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद उन्होंने अमन के सिर पर डंडे से जोरदार वार कर दिया। पुलिस ने बताया है कि घटना के बाद घायल अमन को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जानकारी दी है कि अमन के परिजनों की शिकायत के आधार पर प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। हत्या की वारदात में शामिल अजय और ऋषभ को गिरफ्तार कर लिया गया है और तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।

Continue Reading

Trending