Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

कुरान-बाइबल पढ़ रहे हैं गोवा के मुख्यमंत्री, खुद दी जानकारी

Published

on

Loading

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत इन दिनों हिंदी में अनुवादित कुरान को पढ़ रहे हैं, जो उन्हें उपहार में दिया गया है। सावंत ने रविवार की देर शाम अपने विधानसभा क्षेत्र संकुएलिम में आयोजित ईद-ए-मिलाद समारोह को संबोधित करते हुए कहा, “मैं जानना चाहता था कि कुरान में क्या लिखा गया है। मैं इसे पढ़ने के लिए उत्सुक था।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने अपने एक परिचित से हिंदी में अनुवादित पवित्र पुस्तक की एक प्रति उन्हें देने के लिए कहा था।

उन्होंने कहा, “मैंने इसे अभी तक पूरा नहीं पढ़ा है .. सिर्फ कुछ अध्याय पढ़ा है। जैसे मैंने बाइबल के कुछ हिस्से पढ़े हैं। मैं बाइबल पढ़ने की कोशिश भी कर रहा हूं। मैंने पहले ही भगवद् गीता पढ़ ली है। कुरान में इंसान को सभी (प्रजातियों) से ऊपर दर्जा दिया गया है। न तो कुरान, न ही बाइबल और न ही भगवद गीता कहती है कि अन्य धर्मों को बदनाम करना चाहिए और उपहास करना चाहिए। कुरान का कहना है कि हमारा धर्म सबसे अधिक श्रेष्ठ है, लेकिन साथ ही यह भी कहता है कि अन्य धर्मो का भी सम्मान किया जाना चाहिए।”

गोवा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार का नेतृत्व करने वाले सावंत ने यह कहते हुए राज्य के समान नागरिक संहिता की सराहना की कि राज्य सरकार ने समुदायों के बीच भेदभाव नहीं किया है।

उन्होंने कहा, “सरकार भेदभाव में विश्वास नहीं करती है। सभी योजनाएं सभी के लिए खुली हैं। गोवा एकमात्र राज्य है जिसके पास समान नागरिक संहिता है। कुछ अन्य राज्य अब इसे लागू करना चाहते हैं। गोवा को धार्मिक सहिष्णुता और सभी पुरुषों और महिलाओं को समान अधिकार देने के के लिए जाना जाता है।”

उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव ने श्याम लाल पाल को बनाया सपा का नया प्रदेश अध्यक्ष

Published

on

Loading

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने अपना प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया है। पार्टी ने नरेश उत्तम पटेल की जगह श्याम लाल पाल को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। बीते साल ही श्याम लाल पाल को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वर्तमान में नरेश उत्तम पटेल यूपी की फतेहपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसा कहा जाता है कि वह अखिलेश यादव के करीबी है। ऐसें में चुनाव पर उनका फोकस हो, इसी वजह से अखिलेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी श्याम लाल पाल को सौंप दी है।

श्यामलाल पाल शिक्षाविद् हैं और एक इंटर कॉलेज से प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वह लगभग 20 सालों से समाजवादी पार्टी में हैं। श्याम लाल पाल 2002 में अपना दल के टिकट पर प्रतापपुर सीट से विधानसभा का चुनाव भी लड़े चुके थे। हालांकि, इसके कुछ दिन बाद ही वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।

वह सपा में अलग-अलग पदों पर रहकर लगातार काम कर रहे हैं। श्याम लाल पाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रयागराज के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है।

Continue Reading

Trending