Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

शिवसेना के मंत्री देंगे मोदी कैबिनेट से इस्तीफा, ट्वीट कर कही ये बात

Published

on

Loading

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में शिवसेना और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के बीच कई दिनों से चल रहे सियासी खींचतान के बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल में शिवसेना के एकमात्र मंत्री अरविंद सावंत ने मंत्री पद से इस्तीफा देने का एलान कर दिया है।

उन्होंने कहा कि वह सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे देंगे। अरविंद सावंत केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री हैं। सावंत ने कई ट्वीट कर कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)-शिवसेना के बीच सत्ता साझेदारी को लेकर एक समझौता हुआ था।

सावंत ने कहा, “दोनों पक्षों ने यह स्वीकार किया था, लेकिन इससे इंकार कर शिवसेना को झूठा बताने की कोशिश की गई। यह चौंकाने वाला है और राज्य के स्वाभिमान पर धब्बा है।”

उन्होंने महाराष्ट्र भाजपा पर समझौता तोड़ने के लिए झूठ का सहारा लेने का आरोप लगाया। सावंत ने कहा, “झूठ के ऐसे माहौल में मुझे केंद्रीय मंत्रिमंडल में क्यों बने रहना चाहिए? मैं आज सुबह 11 बजे मीडिया से बात करूंगा।”

महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर भाजपा और शिवसेना के बीच पिछले 18 दिनों से चल रहे विवाद के बाद सावंत ने ट्वीट कर अपनी योजनाएं बताई हैं।

भाजपा की प्रदेश इकाई ने रविवार को राज्यपाल बी.एस. कोश्यारी को सूचित कर दिया कि वह सरकार नहीं बना सकती है, हालांकि चुनाव पूर्व बने गठबंधन में पूर्ण बहुमत प्राप्त कर लिया था।

अब राज्यपाल ने प्रदेश की दूसरी सबसे बड़ी पार्टी शिवसेना को सरकार बनाने और सोमवार शाम तक जवाब देने के लिए आमंत्रित किया है।

उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव ने श्याम लाल पाल को बनाया सपा का नया प्रदेश अध्यक्ष

Published

on

Loading

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने अपना प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया है। पार्टी ने नरेश उत्तम पटेल की जगह श्याम लाल पाल को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। बीते साल ही श्याम लाल पाल को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वर्तमान में नरेश उत्तम पटेल यूपी की फतेहपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसा कहा जाता है कि वह अखिलेश यादव के करीबी है। ऐसें में चुनाव पर उनका फोकस हो, इसी वजह से अखिलेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी श्याम लाल पाल को सौंप दी है।

श्यामलाल पाल शिक्षाविद् हैं और एक इंटर कॉलेज से प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वह लगभग 20 सालों से समाजवादी पार्टी में हैं। श्याम लाल पाल 2002 में अपना दल के टिकट पर प्रतापपुर सीट से विधानसभा का चुनाव भी लड़े चुके थे। हालांकि, इसके कुछ दिन बाद ही वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।

वह सपा में अलग-अलग पदों पर रहकर लगातार काम कर रहे हैं। श्याम लाल पाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रयागराज के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है।

Continue Reading

Trending