Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

दूसरे दिन फिल्म उजड़ा चमन ने पकड़ी रफ्तार, कमाए इतने करोड़

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पहले दिन एवरेज कलेक्शन करने वाली सनी सिंह की फिल्म ‘उजड़ा चमन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन रफ्तार पकड़ ली। फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3.30 करोड़ का कलेक्शन किया।

इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई 5.65 करोड़ हो गई है। दो दिन में फिल्म के इस कलेक्शन को संतोषजनक कहा जा सकता है। माना जा रहा है कि फिल्म की कमाई में रविवार के दिन भी जबरदस्त उछाल ले सकती है।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन साझा किए हैं। तरण ने ट्विटर पर उजड़ा चमन के कलेक्शन साझा करते हुए लिखा कि 1 नवंबर को रिलीज  उजड़ा चमन ने पहले दिन यानी शुक्रवार को 2.35 करोड़ का कारोबार किया। दूसरे दिन शनिवार को फिल्म ने 3.30 करोड़ की कमाई की। दोनों दिन का टोटल कलेक्शन 5.65 करोड़ है।

 

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending