Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

जापान में हगिबीस तूफान से भारी तबाही, पीएम मोदी ने जताई संवेदना

Published

on

Loading

नई दिल्ली। जापान में भीषण तूफान हगिबीस ने शनिवार भयंकर तबाही मचाई है। इस तूफान से जापान में अब 14 से ज्यादा लोगों की जान चली गई जबकि 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं।

आपको बता दें कि हालात को देखते हुए 70 लाख लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने की हिदायत दी गई है लेकिन केवल 50 हजार लोगों ने ही अपने छोड़े हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह तूफान जापान की राजधानी टोक्यो की ओर लगभग 216 किमी की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक तूफान से जापान के लगभग 36 हजार घर प्रभावित हुए हैं।

जापान में आई इस प्राकृतिक आपदा पर संवेदना प्रकट की है। पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा कि जापान की मुश्किल की इस घड़ी में भारत उनके साथ खड़ा है।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending