Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

कांग्रेस में शामिल हुईं अलका लांबा

Published

on

Loading

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) से इस्तीफा देने के बाद पूर्व विधायक अलका लांबा ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली है। दिल्ली कांग्रेस के प्रभारी पीसी चाको की मौजूदगी में अलका ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

आपको बता दें कि अलका शुक्रवार को ही कांग्रेस में शामिल होने वाली थीं लेकिन कुछ कारणों से वे कांग्रेस में शामिल नहीं हो सकीं। अलका लांबा ने कांग्रेस पार्टी के अकबर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय में कांग्रेस की सदस्या ग्रहण की। अलका लांबा ने इस संबंध में एक ट्वीट भी किया है। अलका लांबा ने कहा कि कांग्रेस सदस्य बनने पर गर्व महसूस कर रही हूं।

पार्टी छोड़ने के बाद दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने चांदनी चौक से विधायक अलका लांबा की सदस्यता रद्द कर दी थी। अलका लांबा की सदस्यता 6 सितंबर को रद्द हुई थी।

आप से इस्तीफा देने का ऐलान करने के बाद अलका लांबा ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गंधी से मुलाकात भी की थी जिसके बाद उनके कांग्रेस में शामिल होने के कयास लगने शुरू हो गए थे।

प्रादेशिक

इंस्टाग्राम पर फेमस होने चाहत में दोस्त को ही मार दी गोली, नाबालिग समेत दो हिरासत में

Published

on

Loading

कोटा। राजस्थान के कोटा में इंस्टाग्राम पर फेमस होने की चाहत में एक नाबालिग ने अपने दोस्त को ही गोली मार दी। लड़के की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग को उसके दो साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा, वारदात में इस्तेमाल अवैध देसी कट्टा और खाली कारतूस को बरामद किया है। फिलहाल, पुलिस हथियार के खरीद-फरोख्त के बारे में पूछताछ कर रही है।

कोटा पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि एक मई को महावीर नगर इलाके में कुछ युवक सोशल मीडिया के लिए रील्स बना रहे थे। इसी दौरान देसी कट्टे से गोली चल गई और सीधे इन्हीं में से एक यशवंत नागर को जा लगी, जिससे उसकी मौत हो गई थी। परिजनों ने युवक की हत्या का आरोप लगाया था। वारदात में शामिल नाबालिग ने सोशल मीडिया पर हथियारों की फोटो डाल रखी थी।

आरोपी के साथियों अजय साल्वी और दीपक प्रजापति उर्फ ‘लड्डू शूटर’ को भी कोटा से गिरफ्तार किया गया है। कोटा की एसपी अमृता दूहन ने कहा कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि उनके बेटे को अजय साल्वी, दीपक प्रजापति और अन्य ने 1 मई को कम्युनिटी सेंटर के सामने एक चाय की दुकान पर गोली मार दी थी।

एक खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने आरोपी नाबालिग को हिरासत में लिया और उसके साथियों अजय साल्वी और दीपक प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया कट्टा भी बरामद कर लिया है।

Continue Reading

Trending