Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

समुद्र किनारे फैली गंदगी की पीएम मोदी ने खुद की सफाई, देखें वीडियो

Published

on

Loading

नई दिल्ली। चीनी राष्ट्रपति शी जिंगपिंग दो दिवसीय भारत के दौरे पर हैं। शुक्रवार को जिंगपिंग चेन्नई से लगभग 60 किमी दूर महाबलीपुरम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने पहुंचे जहां पीएम मोदी ने उनका भव्य स्वागत किया।

शनिवार सुबह जिंगपिंग से अनौपचारिक मुलाकात से पहले पीएम मोदी ने महाबलीपुरम के तट पर स्वच्छता अभियान चलाया और लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

पीएम मोदी ने कहा कि स्वच्छता से ही हमलोग स्वच्छ और फिट रहेंगे। प्रधानमंत्री फिलहाल तमिलनाडु के महाबलीपुरम में हैं जहां चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ उनकी बैठक आयोजित है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक ट्वीट कर खुद इसकी जानकारी दी और इससे जुड़ा एक वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि सुबह ममल्लापुरम में एक बीच पर 30 मिनट सफाई अभियान चलाया।

बीच पर उठाए गए कचरे को होटल स्टाफ जेयाराज को सौंप दिया। उन्होंने लिखा कि हम सभी लोगों को सुनिश्चित करना चाहिए कि सार्वजनिक स्थान साफ सुथरे रहें। इसके साथ ही उन्होंने लोगों को फिट और सेहतमंद रहने का भी संदेश दिया।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending