Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

पाकिस्तानी तस्करों के साथ मुठभेड़ में बीएसएफ के 3 जवान घायल

Published

on

Loading

अटारी (पंजाब)। पंजाब के अमृतसर सेक्टर में अटारी के पास सीमा पर पाकिस्तानी तस्करों के साथ मुठभेड़ में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के तीन जवान घायल हो गए। बीएसएफ के अधिकारियों ने शनिवार सुबह यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि घायल जवानों को अस्पताल ले जाया गया है।

बीएसएफ के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) आरपीएस जसवाल ने बताया कि शनिवार सुबह पाकिस्तानी तस्करों की तरफ से की गई गोलीबारी में भारतीय जवान घायल हुए। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ अटारी सीमा चेकनाके से पांच-छह किलोमीटर दूर डॉके बाह्य सीमा चौकी (बीओपी) पर हुई। बीएसएफ के अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद से इलाके में छापेमारी की जा रही है।

पंजाब में संवेदनशील भारत-पाकिस्तान सीमा पर तैनात सैनिक हमेशा हाई अलर्ट पर रहते हैं। सीमा पर भारतीय क्षेत्र में इलेक्ट्रिक तार की बाड़ लगी होने के बावजूद भारतीय और पाकिस्तानी तस्कर यहां से हेरोइन (मादक पदार्थ) की तस्करी करते हैं। बीएसएफ इस साल पाकिस्तान से लगी भारतीय सीमा पर से 125 किलोग्राम हेरोइन जब्त किया है। अमृतसर सेक्टर में करीब 65 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त किया जा चुका है।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending