Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

वेंटिलेटर पर अरुण जेटली, हालत बेहद नाजुक

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली की हालत नाजुक बनी हुई है। शनिवार की तरह ही रविवार को भी उन्हें देखने के लिए नेताओं का एम्स में तांता लगा रहा।

आपको बता दें कि अरुण जेटली लंबे समय से एम्स में भर्ती हैं। डॉक्टरों के मुताबिक जेटली के फेफड़े में पानी भर जा रहा है। तमाम इलाज और डॉक्टर्स की मेहनत के बाद भी जेटली जी की सेहत में कोई खास सुधार नहीं हो पा रहा है बल्कि उनकी हालत अभी भी नाज़ुक बनी हुई है।

जेटली भाजपा सरकार के दिग्गज नेताओं में गिने जाते है। 2014 में जब देश में मोदी सरकार बनी तब जेटली केंद्रीय वित्त मंत्री बनाए गए और उनका कार्यकाल काफी सफल माना गया। खराब सेहत के चलते वह 2019 का चुनाव नहीं लड़ पाए। हालांकि पार्टी ने उनकी कमी ज़रुर महसूस की।

इस वक्त उनके खराब सेहत के चलते उन्हें एम्स में लाइफ स्पोर्टिंग सिस्टम पर रखा गया है। इस वक्त जेटली जी को दवा के साथ-साथ दुआ की भी खास ज़रुरत है। देश में उनके स्वस्थ होने की लोग ऊपर वाले से दुआ मांग रहे है तो कुछ लोग उनकी सलामती के लिए हवन कर रहे है। राजनेताओं की बात करें तो एम्स में अरुण जेटली से मुलाकात करने के लिए पक्ष-विपक्ष के नेताओं का आना-जाना लगातार लगा हुआ है।

शनिवार को अरुण जेटली का हाल जानने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन और रेल मंत्री पीयूष गोयल ने एम्स पहुंचकर अरुण जेटली का हाल जाना, और इसी के साथ ही अरुण जेटली की हालत पर डॉक्टरों से बातचीत भी की।

इन लोगों के अलावा शनिवार को बसपा सुप्रीमो मायावती और बिहार के मुख्यमंत्री नितिश कुमार भी जेटली से मिलने एम्स पहुँचे। इससे पहले जब अरुण जेटली 9 अगस्त को अस्पताल में भर्ती हुए थे तब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला और बीजेपी के अन्य कई नेता उनको देखने एम्स पहुंचे थे।

नेशनल

प्रियंका का पीएम मोदी पर पलटवार, कहा- मेरा भाई 4 हजार किमी पैदल चला, तब आप अपने महल में थे

Published

on

Loading

बनासकांठा। गुजरात के बनासकांठा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि पीएम मोदी शहंशाह हैं जो महल में रहते हैं लेकिन जनता से कटे हुए हैं। प्रियंका गांधी ने कहा, “वह (पीएम मोदी) मेरे भाई को शहजादा कहते हैं लेकिन मैं उन्हें बताना चाहती हूं कि यह शहजादे आपकी (लोगों की) समस्याएं सुनने के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4,000 किलोमीटर तक चले। उन्होंने मेरे भाइयों और बहनों, किसानों और मजदूरों से मुलाकात की और उनसे पूछा कि हम उनकी समस्याओं का कैसे समाधान कर सकते हैं।”

प्रियंका ने आगे कहा, ‘और एक तरफ आपके शहंशाह..हैं. महलों में निवास करते हैं। आपने कभी टीवी पर उनका चेहरे को देखा है? एकदम साफ सुथरा सफेद कुर्ता, एक दाग नहीं है धूल का। एक बाल इधर से उधर नहीं होता है। वो कैसे समझ पाएंगे कि आपकी मजदूरी, आपकी खेती। किस तरह से समझ पाएंगे कि आप किस दलदल में धंसे हुए हो। महंगाई से आप दबे हुए हैं। हर तरफ महंगाई, मेरी बहनें… मिट्टी का तेल आज कितने का हो चुका है? सब्जी खरीदने जाती हैं तो भाव क्या है उसका… पेट्रोल डीजल का दाम क्या है, किस तरह से गुजारा होता है। खेती के हर सामान पर जीएसटी लग रही है। हर सामान अब महंगा हो गया है। अगर कोई त्योहार होता है, कुछ खरीदना होता है, फीस भरनी पड़ती है, इलाज करना पड़ता है ये मोदी नहीं जान सकते हैं।

​कांग्रेस महा​सचिव प्रियंका गांधी पीएम पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने दस सालों में अधिकार कम करने का काम किया है। पहले के ​पीएम लोगों के बीच गांवों में जाते थे। लोगों की बातें और उनकी समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करते थे। गुजरात ने पीएम मोदी को सबकुछ दिया। सत्ता दी. पर अब आप उनको देखते हैं, वह बड़े-बड़े लोगों के साथ दिखाई देते हैं। वे कभी किसानों या गरीबों को के बीच नहीं दिखते हैं। वे अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में किसी भी गरीब के घर नहीं गए।

Continue Reading

Trending