अन्तर्राष्ट्रीय
यमन की राजधानी में उतरा पहला रेड क्रास सहायता विमान
सना| यमन में सऊदी अरब के दो हफ्ते से भी अधिक समय से जारी हवाई हमलों के बीच राजधानी सना में शुक्रवार को पहला रेड क्रास सहायता विमान उतरा। हवाईअड्डे के अधिकारियों ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया कि पहला मालवाहक विमान 16.4 टन दवाइयां, पट्टियां और शल्य चिकित्सा उपकरणों के साथ सुबह के समय सना अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा। यमन के लिए पहले रेड क्रास मालवाहक विमान के बुधवार को सना पहुंचने की उम्मीद थी। लेकिन समिति को गठबंधन सेना से अनुमति का इंतजार था जिस कारण इसके सना पहुंचने में देरी हुई।
सऊदी के नेतृत्व वाली सेना ने शुक्रवार सुबह कई शिया हौती और सैन्य ठिकानों पर हवाई हमला करते हुए उन्हें नष्ट कर दिया। हलांकि इसमें किसी के मारे जाने की अभी तक कोई खबर नहीं मिली है। ईंधन की कमी के कारण सना की सड़कों पर यातायात लगभग न के बराबर नजर आता है। सऊदी के नेतृत्व वाली सेना ने तेल उत्पादन केंद्रों पर कब्जा कर रखा है इसीलिए राजधानी में कोई भी विमान और नौका पेट्रो पदार्थ नहीं ला सकती। सना के कई जिलों में लोगों को पानी और बिजली की आपूर्ति नहीं हो रही है।
हौती नागरिक सेना हालांकि राजधानी सना समेत उत्तरी प्रांतों में पकड़ बनाए हुए है और वे अदन समेत दक्षिणी प्रांतों की ओर बढ़ रहे हैं। अदन राष्ट्रपति अब्द रब्बू मंसूर हादी का प्रमुख संचालन केंद्र है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने मंगलवार को कहा था कि यमन में सऊदी हमलों में दर्जनों बच्चों समेत 500 लोगों की मौत हो गई, जबकि 1,800 अन्य घायल हो गए। इसके अलावा 10,000 निवासी पलायन कर गए हैं।
अन्तर्राष्ट्रीय
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में खाई में गिरी बस, 28 की मौत
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में बलूचिस्तान में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक बस के खाई में गिर जाने से 28 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बस ग्वादर से क्वेटा जा रही थी। इसी दौरान बस का एक टायर फट गया और अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए बसिमा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है। सूत्रों ने कहा, कुछ घायलों की हालत गंभीर है, इसलिए मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है।” ।
प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर सरफराज बुगती ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। पीएम शहबाज शरीफ ने कहा कि इस कठिन समय में हम शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़े हैं। प्रधानमंत्री शरीफ और बुगती ने अधिकारियों को घायलों को हर संभव चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने का भी आदेश दिया है।
सीएम बुगती ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की। पाकिस्तान में सड़कों की हालत खराब होने से अक्सर हादसे होते रहते हैं। इसकी मुख्य वजह निवेश की कमी बताई जा रही है।
-
मुख्य समाचार21 hours ago
गर्मियों में बिना नींबू के बनाएं ये 5 रिफ्रेशिंग ड्रिंक्स, होती हैं बेहद टेस्टी
-
खेल-कूद3 days ago
IPL 2024: खिताबी मुकाबले में आज भिड़ेंगे कोलकाता और हैदराबाद
-
नेशनल1 day ago
किसी ने मौत का सौदागर कहा तो किसी ने गन्दी नाली का कीड़ा, न्यूज एजेंसी को दिए इंटरव्यू में बोले पीएम मोदी
-
नेशनल1 day ago
राजकोट गेम जोन अग्निकांड : फरार चल रहा चौथा आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार, पुलिस ने 7 लोगों पर दर्ज किया है केस
-
प्रादेशिक1 day ago
नारद राय ने सपा छोड़ने का किया एलान, बीजेपी में होंगे शामिल
-
नेशनल1 day ago
22 साल पुराने हत्या के मामले में गुरमीत राम रहीम हाईकोर्ट से बरी, जेल से नहीं होगी रिहाई
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
सपा विधायक हाजी रफीक अंसारी गिरफ्तार, कई दिनों से चल रहे थे अंडरग्राउंड, इस मामले में हुआ एक्शन
-
प्रादेशिक1 day ago
मिजोरम : आइजोल में पत्थर की खदान ढहने से 10 मजदूरों की मौत, कई लापता, बचाव अभियान जारी