Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

दूसरी लड़की से सगाई कर चुका था अजितेश, 9 दिसंबर को थी शादी, वायरल हुई फोटो

Published

on

Loading

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी मिश्रा इन दिनों सुर्खियों में हैं। दोनों का वीडियो वायरल होने के बाद अब साक्षी के पति अजितेश कुमार की एक तस्वीर चर्चा का विषय बन गई है।

ये तस्वीर अजितेश की सगाई की है जिसमें अजितेश एक लड़की के साथ नजर आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अजितेश की सगाई भोपाल की एक लड़की से हुई थी।

9 दिसंबर को दोनों की शादी होने वाली थी। लड़की के घरवालों ने शादी की सारी तैयारियां भी कर ली थी। लेकिन तय तारीख से पहले ही अजितेश ने बीजेपी विधायक की बेटी साक्षी से शादी कर ली।

सगाई टूटने के बाद लड़की के पिता का कहना है कि रिश्ता टूटने की वजह से समाज में उनकी काफी बेइज्जती हुई है। अपना दुःख जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि सगाई में जो लाखों रुपए खर्च हुए हैं उसकी भरपाई कौन करेगा?

लड़की के पिता ने बताया कि रिटायरमेंट के बाद सगाई में लाखों रुपए खर्च करना बहुत मुश्किल था इस वजह से उन्होंने उधार पैसे लेकर लड़की की सगाई की थी।

नेशनल

मायावती पर अभद्र टिप्पणी कर बुरे फंसे शिवपाल यादव, बसपा नेता की शिकायत पर केस दर्ज

Published

on

Loading

बदायूं। बसपा प्रमुख मायावती को लेकर अभद्र टिप्पणी करने वाले सपा महासचिव शिवपाल यादव पर मुकदमा दर्ज हो गया है। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि बसपा के जिला अध्यक्ष राम प्रकाश त्यागी की तहरीर पर शिवपाल यादव के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 504 (जानबूझकर अपमान करना) और 505 (सामाजिक उपद्रव फैलाने वाला वक्तव्य देना) के तहत रविवार देर रात मुकदमा दर्ज किया गया है।

इस मामले में वादी बसपा के जिला अध्यक्ष राम प्रकाश त्यागी ने दावा किया कि उन्होंने गत 3 मई को अपने मोबाइल फोन पर एक चैनल की समाचार क्लिपिंग देखी थी, जिसमें शिवपाल ने बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के खिलाफ अमर्यादित व अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया था। उन्होंने कहा कि मायावती चार बार उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं और उनके लिए अपमानजनक शब्द प्रयोग करने से बसपा कार्यकर्ताओं में बहुत रोष है।

बसपा जिलाध्यक्ष राम प्रकाश त्यागी के अनुसार इसी वजह से उन्होंने पुलिस को उस टिप्पणी का वीडियो उपलब्ध कराया था, जिसकी जांच करने के बाद कोतवाली सिविल लाइंस में शिवपाल के विरुद्ध उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। त्यागी ने कहा कि इस मामले पर राष्ट्रीय महिला आयोग और राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग को भी संज्ञान लेना चाहिए।

Continue Reading

Trending