Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

मुश्किल में कर्नाटक सरकार, 11 विधायक इस्तीफा देने विधानसभा अध्यक्ष के पास पहुंचे

Published

on

Loading

बेंगलुरु। कर्नाटक में जनता दल सेक्यूलर (जेडीएस) और कांग्रेस की गठबंधन की सरकार पर संकट के बादल घिरते नजर आ रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक जेडीएस के 3 और और कांग्रेस के 8 विधायक विधानसभा अध्‍यक्ष केआर रमेश कुमार से मिलने पहुंचे हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि ये 11 विधायक अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं।

हालांकि, स्पीकर फिलहाल विधानसभा में मौजूद नहीं हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जो विधायक अभी विधानसभा स्पीकर के पास इस्तीफा देने गए हैं, उन सभी ने अपने मोबाइल फोन भी बंद कर लिए हैं।

उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव ने श्याम लाल पाल को बनाया सपा का नया प्रदेश अध्यक्ष

Published

on

Loading

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने अपना प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया है। पार्टी ने नरेश उत्तम पटेल की जगह श्याम लाल पाल को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। बीते साल ही श्याम लाल पाल को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वर्तमान में नरेश उत्तम पटेल यूपी की फतेहपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसा कहा जाता है कि वह अखिलेश यादव के करीबी है। ऐसें में चुनाव पर उनका फोकस हो, इसी वजह से अखिलेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी श्याम लाल पाल को सौंप दी है।

श्यामलाल पाल शिक्षाविद् हैं और एक इंटर कॉलेज से प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वह लगभग 20 सालों से समाजवादी पार्टी में हैं। श्याम लाल पाल 2002 में अपना दल के टिकट पर प्रतापपुर सीट से विधानसभा का चुनाव भी लड़े चुके थे। हालांकि, इसके कुछ दिन बाद ही वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।

वह सपा में अलग-अलग पदों पर रहकर लगातार काम कर रहे हैं। श्याम लाल पाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रयागराज के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है।

Continue Reading

Trending