Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

सलमान खान की BMW कार हो सकती है आपकी, बस करना होगा ये काम

Published

on

Loading

मुंबई। सलमान खान के फैंस के लिए खुशखबरी है। फिल्म इंडस्ट्री के दबंग खान की कार अब आपकी हो सकती है। सलमान की बीएमडब्लू कार बिकने जा रही है।

साल 2016 में ये कार सलमान ने अपनी बहन अर्पिता शर्मा के बेटे अहिल को गिफ्ट की थी। कार का मॉडल BMW 730Ld M-Sport  है। इस कार की एक्स शोरूम कीमत 1.35 करोड़ रुपए है। इस कार को आप ऑनलाइन खरीद सकते हैं।

Big Boyz Toyz  नाम की वेबसाइट पर ये शानदार कार उपलब्ध है। वेबसाइट पर कार की कीमत 75 लाख रुपए रखी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये कार 2016 मॉडल की है और सिर्फ 11,500 किमी ही चली है।

वहीं कार के इंटीरियर की बात करें तो कार हाइटेक फीचर्स से लैस है। कार में अच्छा म्यूजिक सिस्टम और आरामदायक सीट लगी हैं।

इसमें 3.0 लीटर, इन-लाइन 6-सिलेंडर डीजल इंजन लगा है जो 265bhp की पावर और 620 Nm का टॉर्क देता है। रात में बेहतर रोशिनी के लिए इसमें BMW का रिवोल्यूशनरी लेजर हेडलैंप्स दिया गया है, जो लंबी रेंज वाली बीम प्रदान करता है।

मनोरंजन

हाईकोर्ट पहुंचे जैकी श्रॉफ, बिना इजाजत ‘भ‍िडू’ बोला तो देना होगा 2 करोड़ जुर्माना

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज एक्‍टर जैकी श्रॉफ को आपने अक्सर ‘भ‍िडू’ शब्द का प्रयोग करते सुना होगा। कई बार उनसे मुलाकात के दौरान उनके फैंस भी इस शब्द का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अब अगर आपने आगे से ऐसा किया तो आपको 2 करोड़ रु का जुर्माना देना पड़ सकता है। एक्‍टर ने ‘व्यक्तित्व और प्रचार अधिकारों की सुरक्षा’ के तहत ‘भ‍िडू’ शब्‍द के इस्‍तेमाल पर दिल्‍ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है और कई संस्‍थानों के ख‍िलाफ केस किया है।

यह मामला उन संगठनों के खिलाफ दायर किया गया है जो जैकी श्रॉफ का इस्तेमाल उनकी अनुमति के बिना व्यावसायिक लाभ के लिए कर रहे हैं। उम्मीद है कि कोर्ट इस मामले में जल्द ही अपना फैसला सुनाएगा ताकि अभिनेता के प्रचार अधिकारों की रक्षा की जा सके। मामले को कल 14 मई को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया है।

यह पहली बार नहीं है कि किसी बॉलीवुड अभिनेता ने गोपनीयता और प्रचार अधिकार के लिए अदालत से मदद मांगी है। इससे पहले दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने लोगों को अभिनेता की नकल करने और उनकी सहमति के बिना उनकी आवाज का इस्तेमाल करने से रोकने के लिए मुंबई उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था।

दूसरी ओर पिछले साल अनिल कपूर ने भी अपने व्यक्तित्व अधिकारों की रक्षा के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। इसके अलावा, इस साल जनवरी में अनिल कपूर ने केस जीत लिया। इसमें उन्होंने ‘झकास’ शब्द वाला तकिया कलाम, अपने नाम, आवाज, बोलने के तरीके, छवि, समानता और हावभाव की सुरक्षा की मांग की थी। उनका कहना था कि इसका प्रयोग न किया जाए।

Continue Reading

Trending