Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

पति का कटा सिर हाथ में लेकर थाने पहुंच गई महिला, हत्या की वजह बताई तो कांप गई पुलिस

Published

on

Loading

नई दिल्ली। असम के लखीमपुर जिले में एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला अपने पति की हत्या करने के बाद उसका कटा सिर लेकर थाने पहुंच गई।

महिला के हाथ में पति का कटा सिर देखकर थाने में मौजूद पुलिसकर्मी भी कांप गए। पूछताछ में महिला ने हत्या का कारण बताया तो वहां मौजूद सभी के रोंगटे खड़े हो गए।

घटना मंगलवार रात की है। दरअसल, मजगांव की रहने वाली ये महिला एक प्लास्टिक के थैले के साथ धालपुर पुलिस चौकी पहुंची थी। इस थैले में उसके पति का कटा हुआ सिर था। आरोपी महिला गुनेश्वरी बरकाटकी (48) ने ये कबूल कर लिया है कि उसने ही अपने 55 वर्षीय पति मुधिराम की हत्या की है।

महिला ने स्थानीय टेलीवीजन चैनल को बताया कि उसका पति उसके साथ कई सालों से मारपीट कर रहा था। कई बार उसने उसे कुल्हाड़ी से भी घायल किया था।

महिला ने बताया कि उसने पहले कई बार पति को छोड़ने का सोचा, लेकिन बच्चों के कारण वो ऐसा नहीं कर पाई। आखिर में तंग आकर महिला ने उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद महिला पुलिस स्टेशन पहुंच गई और अपने जुर्म कबूलते हुए आत्मसमर्पण कर दिया।

प्रादेशिक

बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस

Published

on

Loading

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काट​कर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।

अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।

Continue Reading

Trending