Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

मोदी की सुनामी में भी जीत गई ये खूबसूरत प्रत्याशी, बनी सबसे सुंदर सांसद

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इस लोकसभा चुनाव में 542 सीटों पर प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमाई जिनमें 303 बीजेपी उम्मीदवारों को जीत हासिल हुई।

बीजेपी की ये जीत साल 2014 से भी बड़ी है। उस समय मोदी लहर में 282 सीटें हासिल हुई थीं जबकि इस बार पिछले बार से भी ज्यादा 303 सीटें पार्टी ने पाई हैं।

इन सबके के बीच आज हम आपको 17वीं लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करने वाली सबसे खूबसूरत महिला बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने मोदी की सुनामी में भी जीत का स्वाद चख लिया।

जिनकी तस्वीरें देखकर आप अपना दिल हार जाएंगे। हम बात कर रहे हैं बंगाली सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस नुसरत जहां की। नुसरत बांग्ला फिल्मों की जानी मानी अभिनेत्री हैं।

वो पश्चिम बंगाल की बसीरहाट लोकसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ी और जबरदस्त जीत दर्ज की। इस जीत के साथ नुसरत अब सबसे खूबसूरत सांसद में शुमार हो जाएंगी।

नुसरत ने साल 2010 में एक ब्यूटी कॉन्टेस्ट जीतने के बाद मॉडलिंग करियर शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने ‘शोतरू’ से फिल्मीं दुनिया में कदम रखा।

नुसरत ने अब तक खोखा 420, खिलाड़ी, सोंधे नमार आगेय जैसी कई फिल्मों में काम किया है। उनकी उम्र महज 29 साल है। कई एग्जिट पोल के मुताबिक बशीरहाट सीट से नुसरत चुनाव जीतती नजर आ रही हैं।

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending