Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

अमित शाह का बड़ा खुलासा, ‘अगर CRPF न होती तो कल जिंदा निकलना मुश्किल था’

Published

on

Loading

नई दिल्ली। मंगलवार को कोलकाता में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो में हुई हिंसा के बाद देश की राजनीति गर्मा गई है।

जहां एक ओर तृणमूल कांग्रेस ने तीन वीडियो जारी कर बीजेपी के कार्यकर्ता पर गुंडागर्दी का आरोप लगाया है वहीं बीजेपी टीएमसी को इस हिंसा के लिए जिम्मेदार बता रही है।

इसी मुद्दे पर बुधवार को दिल्ली में अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा। अमित शाह ने कहा, ‘बंगाल में जो घटनाएं हुई हैं, उसी की हकीकत बताने आया हूं। देश में कहीं पर भी हिंसा नहीं हो रही है, लेकिन सिर्फ बंगाल में हो रही हैं।

उन्होंने कहा, BJP तो पूरे देश में चुनाव लड़ रही है, लेकिन हिंसा सिर्फ बंगाल में हो रही है। शाह ने कहा कि टीएमसी के गुंडों ने ही उनकी बाइक और गाड़ियां जलाईं, अगर कल CRPF नहीं होती तो उनका जिंदा निकलना मुश्किल था।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending