Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

सैम पित्रोदा के बयान से बैकफुट पर आई कांग्रेस, पार्टी ने सफाई में कही ये बात

Published

on

Loading

नई दिल्ली। ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के सिख दंगों पर दिए बयान पर अब उनकी पार्टी ने किनारा कर लिया है। कांग्रेस ने बयान जारी कर कहा है कि सैम पित्रोदा का बयान उनके निजी विचार हैं न कि पार्टी का विचार।

कांग्रेस 1984 दंगा पीड़ितों के परिवार के न्याय के समर्थन में है। बता दें कि सैम पित्रोदा के बयान पर भाजपा ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा था। कांग्रेस ने बयान जारी कर कहा कि हिंसा और दंगे हमारे समाज में स्वीकार्य नहीं हैं।

पार्टी 1984 सिख दंगा पीड़ितों के न्याय के लिए प्रयासरत है। कांग्रेस ने पार्टी नेताओं को संवेदनशील मुद्दों को लेकर सावधानीपूर्ण अपनी बात रखने की नसीहत दी है।

पार्टी का कहना है कि इस दंगे में जो दोषी हैं उनकी सजा के लिए पार्टी प्रयासरत है। इसके साथ ही 1984 के बाद हुए दंगों में शामिल लोगों को भी सजा मिलनी चाहिए जिसमें 2002 का दंगा भी शामिल है।

नेशनल

15 दिन की पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर आए पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह, समर्थकों ने किया स्वागत

Published

on

Loading

पटना। पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह रविवार को पटना की बेऊर जेल से बाहर निकल गये हैं। गृह विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद अनंत सिंह को जेल से 15 दिनों की पैरोल मिली है। वह सुबह लगभग 4:00 बजे जेल से बाहर निकले।आनंद सिंह के जेल से बाहर निकलने की सूचना के साथ ही उनके समर्थकों में काफी उत्साह का माहौल है। अनंत सिंह लगभग 5 वर्षों से जेल में बंद है। अनंत सिंह पर एके 47 रखने का आरोप है, जिसके तहत कोर्ट ने उन्हें 10 वर्ष की सजा सुनाई थी। तब से मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पटना के बेउर जेल में सजायाफ्ता बंदी के रूप में सजा काट रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक़ आपसी पारिवारिक बंटवारे को लेकर अनंत सिंह ने न्यायालय में कोर्ट से पैरोल पर इसके लिए आदेश मांगा था। पेरोल पर आदेश मिलने के बाद आनंद सिंह को लेकर गृह विभाग ने यह आदेश जारी किया था। रविवार की अहले सुबह जब अनंत सिंह को 15 दिनों के पैरोल पर बेउर जेल से बाहर निकाला जा रहा था, उस समय जेल के बाहरी एवं भीतरी सुरक्षा को चुस्त दुरुस्त कर दिया गया था।

अनंत सिंह की पत्नी नीलम सिंह वर्तमान में राजद के विधायक हैं। बिहार में वर्तमान में लोकसभा का चुनाव चल रहा है। चौथे चरण 13 में को बिहार के मुंगेर में लोकसभा के चुनाव का मतदान होना है। इसे लेकर भी अनंत सिंह के जेल से बाहर आने को लेकर राजनीतिक गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

Continue Reading

Trending