Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

भाजपा के बड़े नेता ने पहली बार माना, हो सकता है इस बार न मिल सके पूर्ण बहुमत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। केंद्र की सत्ता में आने के लिए जहां एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता राम माधव ने एक ऐसा बयान दे दिया जिसके बाद सीटों को लेकर नई बहस छिड़ गई है।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने आशंका जताई है कि शायद पार्टी को इस बार पूर्ण बहुमत न मिल सके। हालांकि उन्होंने यह जरूर कहा कि अगर ऐसा होता है तो सहयोगी दलों के साथ मिलकर भाजपा आसानी से सरकार बना लेगी।

लोकसभा चुनाव के 5 फेज के चुनाव होने के बाद राम माधव के इस बयान ने नया सियासी सवाल खड़ा कर दिया है। गौर करने वाली बात यह है कि चुनाव के शुरुआत में भाजपा 272 सीटों का टारगेट लेकर चल रही थी लेकिन अब इस बयान से यह कयास लगाए जा रहे हैं कि उत्तर प्रदेश में भाजपा को बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है।

सोमवार को हुए पांचवें फेज के चुनाव में उत्तर प्रदेश के 14 लोकसभा सीटों में से भाजपा के पास 2014 में 12 सीटें थीं वहीं कांग्रेस के पास रायबरेली और अमेठी की 2 सीटें थीं।

उल्लेखनीय है कि वित्त मंत्री अरुण जेटली और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह सहित पार्टी के नेता पूर्ण बहुमत मिलने का दावा करते रहे हैं।

एक चैनल को दिए साक्षात्कार में राम माधव ने कहा, ‘हमें यदि अपने दम पर 271 सीटें आती हैं तो खुशी होगी, अन्यथा राजग घटक दलों के साथ हमें पूर्ण बहुमत मिल जाएगा।’

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending