Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

मशहूर एक्टर को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार, रेप का वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल

Published

on

Loading

मुंबई। टीवी सीरियल ‘जस्सी जैसी कोई नहीं’ से मशहूर हुए एक्टर करण सिंह ओबेरॉय को रेप के आरोप में मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

करण पर कथित रूप से एक महिला ज्योतिषी को शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप है। महिला का आरोप है कि करण ने उनका रेप किया और वीडियो बनाकर पैसे की मांग की। महिला की शिकायत के बाद ओशिवारा पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

 

अपनी शिकायत में महिला ने बताया कि दोनों की मुलाकात 2016 में एक डेटिंग एप के जरिए हुई थी। इसके बाद दोनों दोस्त बने। महिला ने कि एक दिन करण ने उन्हें अपने फ्लैट में मिलने बुलाया और वहां उनसे शादी का वादा किया। महिला का दावा है कि इस दौरान करण ने उनका रेप किया और वीडियो बनाकर उनसे पैसे की मांग की।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending