Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

भूमि पेडनेकर से भी ज्यादा खूबसूरत हैं उनकी छोटी बहन, तस्वीरें देखकर उड़ जाएंगे होश

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों में अलग मुकाम हासिल किया है। सोन चिड़िया को छोड़कर भूमि की सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई हैं।

अपनी दमदार एक्टिंग की वजह से बहुत कम समय में भूमि उस मुकाम तक पहुंच गई हैं जहां पहुंचने का कई एक्ट्रेस सपना देखा करती हैं। भूमी जल्द ही फिल्म सांड की आंख में तापसी पन्नू के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी।

भूमि की एक्टिंग तो जबरदस्त है ही उनकी खूबसूरती के भी लाखों दीवाने हैं। भूमि की तरह उनकी बहन समीक्षा पेडनेकर भी काफी ग्लैमरस हैं।

खूबसूरती के मामले में समीक्षा भूमि को कड़ी टक्कर देती हैं। समीक्षा अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं। सोशल मीडिया पर समीक्षा के लाखों फैंस हैं जो हर समय उनके बॉलीवुड में डेब्यू करने की रिक्वेस्ट किया करते हैं।

भूमि ने एक इंटरव्यू में अपनी बहन के फ्यूचर के बारे में बातें की थीं। भूमि ने कहा था- मैं उसे फिल्मों में काम करते देखना काफी पसंद करूंगी। वो बहुत सुंदर है। हम दोनों ही आत्म निर्भर हैं।

समीक्षा वकील है और उसका फ्यूचर ब्राइट है। भूमि के इस बयान पर उनकी बहन का अभी कोई रिएक्शन नहीं आया है। अब देखना ये होगा कि अपनी बहन की बात मान कर समीक्षा फिल्मों में डेब्यू करती हैं या नहीं।

मनोरंजन

फिर बढ़ी एल्विश यादव की मुश्किलें, ईडी ने दर्ज किया मनी लॉन्ड्रिंग का केस

Published

on

Loading

नई दिल्ली। बिग बॉस ओटीटी 2 विनर और यूट्यूबर एल्विश यादव की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। अब ईडी ने एल्विश के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया है। मनी लॉन्ड्रिंग का मामला सांपों के जहर सप्लाई से ही जुड़ा हुआ है। केंद्रीय एजेंसी ने पिछले महीने उत्तर प्रदेश में नोएडा पुलिस द्वारा एल्विश और अन्य लोगों के खिलाफ दायर एक एफआईआर और आरोप पत्र का संज्ञान लेने के बाद प्रिवेंशन मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

इसके अलावा खबर ये भी है कि ईडी एल्विश यादव के साथ-साथ बड़े होटल रिसॉर्ट्स और फार्म हाउस के मालिकों से भी पूछताछ करेगी। बता दें कि नोएडा पुलिस द्वारा एल्विश यादव को गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल वह जमानत पर बाहर हैं। ईडी ने एल्विश पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है।

एल्विश यादव को वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत एक मामले में 17 मार्च को गिरफ्तार किया गया था। सांप के जहर तस्करी मामले में एल्विश यादव गौतमबुद्ध नगर की बक्सर जेल में बंद थे। 17 मार्च को एल्विश को पांच अन्य लोगों के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इस मामले में पुलिस ने एक बैंकेट हॉल में छापा मारकर 4 सपेरों समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया था और 9 सांप और उनका जहर बरामद किया गया था। एल्विश यादव पर आरोप है कि वह रेव पार्टी के लिए सांपों के जहर का इंतजाम करते थे और सांपों का इस्तेमाल अपने वीडियो शूट के लिए भी करते थे।

दरअसल साल 2023 के अंत में पीपुल्स फॉर एनिमल संस्था के पदाधिकारी ने एल्विश यादव और उनके साथियों पर सांपों के जहर का इस्तेमाल और खरीद-फरोख्त का आरोप लगाते हुए सेक्टर-49 थाने में केस दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस ने पार्टी वाली जगह पर रेड की थी, जहां पांच सेपेरों के पास से कोबरा समेत नौ सांप और 20 एमएल जहर मिला था। इसके बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया था।

इसके बाद संस्था के पदाधिकारी का एक ऑडियो वायरल हुआ, जिसमें मुख्य आरोपी राहुल संस्था के पदाधिकारी से बात करता सुनाई देता है। इसमें राहुल कह रहा है कि वह एल्विश की ओर से आयोजित होने वाली पार्टियों में शामिल हो चुका है। राहुल पार्टियों में अपने अन्य सपेरे दोस्तों के साथ गया था। हालांकि, बाद में सभी को जमानत मिल गई थी। पुलिस टीम ने एल्विश यादव के कॉल डिटेल और सोशल मीडिया अकाउंट को खंगाला, जब उसके खिलाफ नोएडा पुलिस को पर्याप्त सबूत मिल गए तो पुलिस ने उसे नोटिस देकर पूछताछ के लिए दोबारा बुलाया। पूछताछ के बाद उसे नोएडा से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। पांच दिन तक जेल में रहने के बाद एल्विश जमानत पर छूट गया।

Continue Reading

Trending