Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

शाहरुख खान को सुपरस्टार बनाने वाला एक्टर आज बिता रहा है गुमनामी की जिंदगी!

Published

on

Loading

मुंबई। शाहरुख खान की पहचान बॉलीवुड में किंग खान के रूप में होती है। शाहरुख के केवल भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में फैंस हैं जो उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं।

यूं तो बॉलीवुड में बहुत से सुपरस्टार आए और गए लेकिन उन्होंने अपना जो स्टारडम अब तक बरकरार रखा है वो वाकई काबिल-ए-तारीफ है। शाहरुख बॉलीवुड के उन चुनिंदा स्टार्स में से हैं जिन्हें रातोंरात शोहरत नहीं मिली।

इसके लिए उन्होंने दिन रात मेहनत की साथ उन्हें कई लोगों की मदद भी मिली जिससे उनका करियर ग्राफ इतना उपर उठ सका। आज हम आपको उस एक्टर के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने शाहरुख को सुपरस्टार बनाने अहम रोल निभाया है।

लेकिन आज वो गुमनामी की जिंदगी जीने को मजबूर है। हम बात कर रहे हैं जानी दुश्मन में काम कर चुके एक्टर अरमान कोहली की। शाहरुख खान की फिल्म ‘दीवाना’ उनके करियर में टर्निंग पॉइंट साबित हुई थी।

लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि पहले इस फिल्म के हीरो शाहरुख नहीं बल्कि अरमान कोहली थे। ‘दीवाना’ में अरमान कोहली और दिव्या भारती की जोड़ी थी।

अरमान इस फिल्म के लिए पोस्टर से लेकर फोटोशूट तक कर चुके थे। यहां तक कि फिल्म का पहला शेड्यूल भी उन्होंने शूट कर लिया था, लेकिन किसी वजह से अरमान को ये फिल्म छोड़नी पड़ी।

अरमान के इस तरह बीच में फिल्म छोड़ने से निर्देशक राज कंवर के होश उड़ गए, उन्हें कुछ समझ नहीं आया…और फिर बिना देर किए उन्होंने शाहरुख खान को ‘दीवाना’ के लिए साइन कर लिया।

उसके बाद जो हुआ वो इतिहास बन गया। फिल्म जबरदस्त हिट रही और शाहरुख सुपरस्टार बन गए। बेशक शाहरुख कई बार विवादों में आ जाते हैं लेकिन आज भी उनका स्टारडम उसी तरह कायम है, वहीं अरमान कोहली अभी भी फिल्मों में कदम जमाने के लिए मशक्कत कर रहे हैं।

मनोरंजन

फिर बढ़ी एल्विश यादव की मुश्किलें, ईडी ने दर्ज किया मनी लॉन्ड्रिंग का केस

Published

on

Loading

नई दिल्ली। बिग बॉस ओटीटी 2 विनर और यूट्यूबर एल्विश यादव की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। अब ईडी ने एल्विश के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया है। मनी लॉन्ड्रिंग का मामला सांपों के जहर सप्लाई से ही जुड़ा हुआ है। केंद्रीय एजेंसी ने पिछले महीने उत्तर प्रदेश में नोएडा पुलिस द्वारा एल्विश और अन्य लोगों के खिलाफ दायर एक एफआईआर और आरोप पत्र का संज्ञान लेने के बाद प्रिवेंशन मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

इसके अलावा खबर ये भी है कि ईडी एल्विश यादव के साथ-साथ बड़े होटल रिसॉर्ट्स और फार्म हाउस के मालिकों से भी पूछताछ करेगी। बता दें कि नोएडा पुलिस द्वारा एल्विश यादव को गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल वह जमानत पर बाहर हैं। ईडी ने एल्विश पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है।

एल्विश यादव को वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत एक मामले में 17 मार्च को गिरफ्तार किया गया था। सांप के जहर तस्करी मामले में एल्विश यादव गौतमबुद्ध नगर की बक्सर जेल में बंद थे। 17 मार्च को एल्विश को पांच अन्य लोगों के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इस मामले में पुलिस ने एक बैंकेट हॉल में छापा मारकर 4 सपेरों समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया था और 9 सांप और उनका जहर बरामद किया गया था। एल्विश यादव पर आरोप है कि वह रेव पार्टी के लिए सांपों के जहर का इंतजाम करते थे और सांपों का इस्तेमाल अपने वीडियो शूट के लिए भी करते थे।

दरअसल साल 2023 के अंत में पीपुल्स फॉर एनिमल संस्था के पदाधिकारी ने एल्विश यादव और उनके साथियों पर सांपों के जहर का इस्तेमाल और खरीद-फरोख्त का आरोप लगाते हुए सेक्टर-49 थाने में केस दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस ने पार्टी वाली जगह पर रेड की थी, जहां पांच सेपेरों के पास से कोबरा समेत नौ सांप और 20 एमएल जहर मिला था। इसके बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया था।

इसके बाद संस्था के पदाधिकारी का एक ऑडियो वायरल हुआ, जिसमें मुख्य आरोपी राहुल संस्था के पदाधिकारी से बात करता सुनाई देता है। इसमें राहुल कह रहा है कि वह एल्विश की ओर से आयोजित होने वाली पार्टियों में शामिल हो चुका है। राहुल पार्टियों में अपने अन्य सपेरे दोस्तों के साथ गया था। हालांकि, बाद में सभी को जमानत मिल गई थी। पुलिस टीम ने एल्विश यादव के कॉल डिटेल और सोशल मीडिया अकाउंट को खंगाला, जब उसके खिलाफ नोएडा पुलिस को पर्याप्त सबूत मिल गए तो पुलिस ने उसे नोटिस देकर पूछताछ के लिए दोबारा बुलाया। पूछताछ के बाद उसे नोएडा से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। पांच दिन तक जेल में रहने के बाद एल्विश जमानत पर छूट गया।

Continue Reading

Trending