Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका, इस दिग्गज नेता ने छोड़ी पार्टी

Published

on

Loading

नई दिल्ली। टीवी डिबेट में जोरशोर से कांग्रेस का पक्ष रखने वाली प्रियंका चतुर्वेदी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने गुरुवार रात को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को अपना इस्तीफा सौंपा दिया।

शुक्रवार की सुबह ही सोशल मीडिया पर अपनी प्रोफाइल से ‘कांग्रेस प्रवक्ता’ हटा दिया था। प्रियंका ने अब अपनी ट्विटर प्रोफाइल पर खुद को कॉलमिस्ट,ब्लॉगर और मदर बताया है।

आपको बता दें कि हाल ही में ट्विटर पर प्रियंका ने पार्टी पर अपनी नाराजगी जाहिर की थी। 17 अप्रैल को ट्वीट करते हुए उन्होंने कांग्रेस पर गुंडों को तरजीह देने का आरोप लगाया था।

इस आरोपों के बाद वो कोई टीवी डिबेट में नहीं दिखी थीं। प्रियंका के खुलासे वाले ट्वीट के बाद उनके हक में कई लोगों ने उनका साथ दिया था। ट्विटर पर ही कई बड़ी हस्तियों ने कांग्रेस शीर्ष से उनके दोषियों के खिलाफ एक्शन लेने की बात की है।

प्रियंका चतुर्वेदी के इस्तीफे के बाद सोशल मीडिय़ा पर यह बात तेज़ी से फैल रही है कि वो अब भाजपा से जुड़ सकती हैं। लेकिन अभी तक प्रियंका चतुर्वेदी ने इस पर कोई व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं दी है।

नेशनल

15 दिन की पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर आए पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह, समर्थकों ने किया स्वागत

Published

on

Loading

पटना। पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह रविवार को पटना की बेऊर जेल से बाहर निकल गये हैं। गृह विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद अनंत सिंह को जेल से 15 दिनों की पैरोल मिली है। वह सुबह लगभग 4:00 बजे जेल से बाहर निकले।आनंद सिंह के जेल से बाहर निकलने की सूचना के साथ ही उनके समर्थकों में काफी उत्साह का माहौल है। अनंत सिंह लगभग 5 वर्षों से जेल में बंद है। अनंत सिंह पर एके 47 रखने का आरोप है, जिसके तहत कोर्ट ने उन्हें 10 वर्ष की सजा सुनाई थी। तब से मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पटना के बेउर जेल में सजायाफ्ता बंदी के रूप में सजा काट रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक़ आपसी पारिवारिक बंटवारे को लेकर अनंत सिंह ने न्यायालय में कोर्ट से पैरोल पर इसके लिए आदेश मांगा था। पेरोल पर आदेश मिलने के बाद आनंद सिंह को लेकर गृह विभाग ने यह आदेश जारी किया था। रविवार की अहले सुबह जब अनंत सिंह को 15 दिनों के पैरोल पर बेउर जेल से बाहर निकाला जा रहा था, उस समय जेल के बाहरी एवं भीतरी सुरक्षा को चुस्त दुरुस्त कर दिया गया था।

अनंत सिंह की पत्नी नीलम सिंह वर्तमान में राजद के विधायक हैं। बिहार में वर्तमान में लोकसभा का चुनाव चल रहा है। चौथे चरण 13 में को बिहार के मुंगेर में लोकसभा के चुनाव का मतदान होना है। इसे लेकर भी अनंत सिंह के जेल से बाहर आने को लेकर राजनीतिक गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

Continue Reading

Trending