Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

लोकसभा चुनाव: यूपी में कई जगह ईवीएम में खराबी की शिकायत, 9 बजे तक 10.76 प्रतिशत मतदान

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण के तहत 8 लोकसभा सीटों पर जारी मतदान में 9 बजे तक 10.76 प्रतिशत मतदान हुआ है। वोट डालने के लिए लोग सुबह से उत्साहित दिखे। वहीं मतदान केंद्र के बाहर लोग लंबी कतारों में अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए।

संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी रमेश चन्द्र राय के मुताबिक नगीना में 12़.86 प्रतिशत, अमरोहा में 10़.72 प्रतिशत, बुलंदशहर में 11़.40 प्रतिशत, अलीगढ़ में 7़.60 प्रतिशत, हाथरस में 12़ .30 प्रतिशत, मथुरा में 8़.82 प्रतिशत, आगरा में 11़.36 प्रतिशत और फतेहपुर सीकरी में 11़.05 प्रतिशत मतदान हुआ।

वहीं, हाथरस संसदीय सीट में विभिन्न मतदान केंद्रों पर छोटी-मोटी गड़बड़िया भी हुईं, कहीं ईवीएम मशीन खराब हुई तो कहीं बारिश से हुई कीचड़ से मतदान केंद्रों पर मतदाताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। विद्युत सेवा ठप होने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों के कई केंद्रों से वेब कास्टिंग नहीं हो सकी।

आगरा में सुबह 6 से 7 बजे तक मॉक पोल हुआ, जिसमें 20 ईवीएम खराब हो गए। फिर सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ। जिले के 3778 बूथों में से 44 पर दिक्कत आई जिसके चलते मतदान कुछ देर से शुरू हुआ। अलीगढ़ जट्टारी कस्बा के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में मतदानशुरू हुआ। मशीन खराब होने की वजह से वोटर वापस जाने लगे। पीठासीन अधिकारी दलबीर सिंह के आने पर मशीन को ठीक कराया गया, तब जाकर वोटिंग शुरू हुई।

अलीगढ़ के मोहल्ला खाइडोर कानूनगोयन में शादी के बाद विदा होने से पहले अंशु वर्मा पुत्री चमन वर्मा ने बूथ पर जाकर मतदान किया|गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में प्रदेश की आठ सीटों पर मतदान जारी है। नगीना, अमरोहा, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, आगरा और फतेहपुर सीकरी में आज वोटिंग हो रही है।

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending