Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

बीजेपी ने जारी की 22वीं लिस्ट, दिग्विजय सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी साध्वी प्रज्ञा

Published

on

Loading

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2019 के उम्मीदवारों की 22वीं लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में मध्य प्रदेश की चार सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए गए हैं।

छठे फेज में होने वाले चुनाव के लिए भोपाल से साध्वी प्रज्ञा को प्रत्याशी बनाया गया है। साध्वी प्रज्ञा इस सीट से कांग्रेस के दिग्गज नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ ताल ठोकेंगी।

वहीं गुना से डॉ.के.पी यादव, सागर से राजबहादुर सिंह विदिशा से रमाकांत भार्गव को चुनावी मैदान में उतारा गया है। आपको बता दें कि बुधवार यानि आज ही सुबह साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी।

बीजेपी की सदस्य बनने के बाद उनकी मध्य प्रदेश बीजेपी के कई बड़े नेताओं से बैठक भी हुई थी। सदस्यता लेने के कुछ घंटों के भीतर ही उनके टिकट का एलान कर दिया गया।

नेशनल

628 को उम्रकैद, 37 को दिलवाई फांसी, जानें कौन हैं मुंबई उत्तर मध्य सीट से बीजेपी उम्मीदवार उज्जवल निकम

Published

on

Loading

मुंबई| लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने शनिवार को 15वीं सूची जारी कर दी। इस सूची में उज्जवल निकम का नाम भी शामिल है। मशहूर वकील उज्जवल निकम को भाजपा ने 2024 लोकसभा चुनाव के लिए मुंबई उत्तर मध्य सीट से प्रत्याशी बनाया है। इस सीट से पूनम महाजन का टिकट काट गया है।

बता दें कि पूनम महाजन मुंबई की नॉर्थ सेंट्रल सीट से बीजेपी की निवर्तमान सांसद है। बीजेपी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें इस सीट से अपना उम्मीदवार बनाया था जिसमें उन्हें जीत हासिल हुई थी। इससे पहले 2014 में भी वह इसी सीट से चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंची थीं लेकिन इस बार पार्टी ने उनपर भरोसा न जताकर वरिष्ठ वकील उज्जवल निकम को चुनावी मैदान में उतारा है।

बता दें कि उज्जवल निकल देश के जाने-माने वकील हैं उन्हीं ने मुंबई में 26/11 हमले को अंजाम देने वाले आतंकी आमिर कसाब को फांसी के फंदे तक पहुंचाया था। इस केस में वह विशेष लोक अभियोजक भी थे। इसके अलावा वह 1993 के बम धमाकों, गुलशन कुमार हत्याकांड और प्रमोद महाजन हत्याकांड जैसे हाई प्रोफाइल केसों में सरकारी की ओर से केस लड़ चुके हैं। उन्होंने अपने 30 साल लंबे करियर में 628 लोगों को आजीवन कारावास और 37 लोगों को मृत्युदंड की सजा दिलवाई।

Continue Reading

Trending