नेशनल
राहुल गांधी ने बोली ऐसी अंग्रेजी, चकरा गया ट्रांसलेटर, वीडियो देखकर हंसी से लोटपोट हो जाएंगे आप
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को वापस सत्ता में लाने के लिए राहुल गांधी पूरे देश में ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। इसी बीच राहुल चुनावी रैली को संबोधित करने दक्षिण भारत पहुंचे जहां उनके ट्रांसलेटर की वजह से उन्हें ट्रोल का सामना करना पड़ा। सोशल मीडिया पर इस रैली का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
दरअसल, मंगलवार को चुनाव प्रचार के लिए राहुल केरल पहुंचे थे। यहां वो एक रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विभिन्न मुद्दों पर निशाना साध रहे थे, लेकिन उनके बगल में खड़े ट्रांसलेटर को उनकी इंग्लिश समझ में नहीं आई।
देखो हंस न देना!
? pic.twitter.com/5RHfYDxnKF— RSPrasad Office (@OfficeOfRSP) April 16, 2019
रैली के दौरान राहुल ने कहा कि मोदी लोगों से यह कहते हैं कि मुझे प्रधानमंत्री नहीं चौकीदार बनाइए यह बात ट्रांसलेटर नहीं समझ सका। यह देखकर राहुल भी अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाए और पास जाकर उसके काम में फिर से अपनी बात दोहराई।
राहुल को लगा कि शायद अब उनका ट्रांसलेटर समझ सके, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। राहुल ने आगे कहा कि अनिल अंबानी ने कभी एयरक्राफ्ट नहीं बनाया। उन्हें 30 हजार करोड़ रुपये मोदी जी ने दे दिये।
विश्व का सबसे बड़ा डिफेंस कॉन्ट्रैक्ट दे दिया गया। लेकिन इस बार भी उनका ट्रांसलेटर ये बात समझ नहीं पाया। वो राहुल गांधी से सवाल पूछने लगा।
राहुल के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जा रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स यह कह रहे हैं कि ये तो दुनिया के सबसे बेस्ट कॉमेडी एक्टर है। कपिल शर्मा के शो की जगह इन्हें चलाया जाना चाहिए।
नेशनल
रायबरेली में होगी अमेठी से भी बड़ी हार, बीजेपी का राहुल गांधी पर निशाना
लखनऊ। कांग्रेस ने रायबरेली और अमेठी से उम्मीदवार कौन होगा? इसपर सस्पेंस खत्म कर दिया है। पार्टी ने शुक्रवार को नामांकन के आखिरी दिन नई लिस्ट जारी कर इन दोनों सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का एलान कर दिया है। कांग्रेस ने अमेठी से केएल शर्मा को टिकट दिया है जबकि कांग्रेस की पारंपरिक सीट रायबरेली से खुद राहुल गांधी चुनाव लड़ेंगे। इसके बाद भाजपा ने राहुल गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने पर निशाना साधा है।
उपमुख्मंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, ‘राहुल गांधी और गांधी परिवार में अमेठी-रायबरेली से चुनाव लड़ने का साहस नहीं हो रहा है, लेकिन किसी ने उन्हें (राहुल गांधी) समझाया होगा कि पिछली बार सोनिया गांधी इतने मतों से जीत गई थीं इसलिए आप अमेठी न जाकर रायबरेली चलिए। रायबरेली में राहुल गांधी की अमेठी से भी बड़ी पराजय होने जा रही है। हम ये दोनों सीटें तो बहुत बड़ें नंबर से जीतेंगे ही साथ ही उत्तर प्रदेश की 80 की 80 सीटें भी जीतेंगे’
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि राहुल गांधी पहले अमेठी छोड़कर वायनाड भाग गए थे, अब वायनाड छोड़कर रायबरेली आ गए हैं, रायबरेली के लोग उन्हें कभी स्वीकार नहीं करेंगे। वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीसरी पारी को लेकर जिस तरह का माहौल बना है, वही कारण है कि कांग्रेस पहले तो तय नहीं कर पा रही थी कि क्या करना चाहिए। पिछली बार राहुल गांधी अमेठी से हार कर केरल की तरफ भागे थे। अब वायनाड से हार की आशंका देखते हुए रायबरेली आ गए। उत्तर प्रदेश का माहौल मोदीमय हो चुका है। हम पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ने जा रहे हैं… रायबरेली की जनता भी उनका(राहुल गांधी) इंतजार कर रही है कि कांग्रेस ने पीएम मोदी के बारे में जो भी हल्की बातें कही हैं उसका हिसाब उन्हें देना पड़ेगा।’
-
नेशनल3 days ago
जेल से रिहा हुए बाहुबली धनंजय सिंह, बोले- पत्नी के लिए करूंगा प्रचार
-
नेशनल3 days ago
दिल्ली के स्कूलों की जांच में कुछ नहीं मिला, पुलिस बोली- ई-मेल्स और कॉल्स फर्जी
-
प्रादेशिक3 days ago
सलमान खान फायरिंग मामला: आरोपी अनुज थापन ने पुलिस कस्टडी में की आत्महत्या
-
नेशनल24 hours ago
सपा ने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट की जारी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को फतेहपुर से टिकट
-
नेशनल24 hours ago
प्रचार के लिए निकलने से पहले क्रैश हुआ उद्धव गुट की नेता सुषमा अंधारे का हेलीकाप्टर, बाल-बाल बची जान
-
नेशनल23 hours ago
कैंसर से जूझ रहे सीपीआई नेता अतुल कुमार अंजान का निधन, लखनऊ के अस्पताल में ली अंतिम सांस
-
खेल-कूद3 days ago
स्लो ओवर रेट के चलते मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या पर लगा 24 लाख का जुर्माना
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
देवरिया में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद पुजारी की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में फैला तनाव