Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

इस एक्टर की साइकिल से चलने की भी नहीं थी हैसियत, आज बन चुका है सुपरस्टार!

Published

on

Loading

मुंबई। फिल्म इंडस्ट्री में कई सितारों के संघर्ष की कहानी बहुत मशहूर हैं लेकिन आज हम आपको एक ऐसे सुपरस्टार की कहानी बताने जा रहे हैं जिसका संघर्ष लोगों के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं है।

हम बात कर रहे हैं भोजपुरी सिनेमा के मशहूर एकटर दिनेश लाल यादव निरहुआ की। निरहुआ आज भोजपुरी फिल्म जगत में हिट फिल्मों की गारंटी बन चुके हैं।

फिल्मों में हिट होने के बाद निरहुआ अब राजनीति में भी अपनी किस्मत आजमाने जा रहे हैं। उन्हें अखिलेश यादव के खिलाफ आजमगढ़ से टिकट दिया गया है।

उनका बचपन बहुत ही गरीबी में बीता। परिवार में आर्थिक तंगी की वजह से घर से दूर स्कूल में पैदल चलकर जाना पड़ता था। इतना पैसा भी नहीं था कि वह खुद के लिए एक साइकिल खरीद सकें। निरहुआ मूलरूप से उत्तरप्रदेश के गाजीपुर शहर के रहने वाले हैं।

निरहुआ ने बचपन में तो खूब आर्थिक तंगी झेली, लेकिन कभी मेहनत से अपना हाथ पीछे नहीं किया। हर वक्त अपनी मेहनत से आगे बढ़ने की कोशिश करते रहे और एक दिन उन्होंने अपना मुकाम हासिल कर लिया। आज उनके पास करोड़ों की संपत्ति और कई लग्जरी गाड़ियां हैं।

निरहुआ का पहला गाना साल 2001 में लांच हुआ था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था। इसके बाद भोजपुरी में उनकी पहचान बन गई। साल 2003 में उनका एक एलबम आया, जिसके बाद निरहुआ सुपरहिट हो गए।

कभी चंद रुपयों के लिए मोहताज रहने वाले निरहुआ आज भोजपुरी सिनेमा से लेकर राजनीतिक जगत तक अपनी पहचान बना चुके हैं। निरहुआ को लोग अब राजनीति में भी पसंद करने लगे हैं।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending