Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

लड़के को जन्म देने के 26 दिन बाद महिला ने जन्मे जुड़वा बच्चे, दुनिया का पहला ऐसा मामला

Published

on

Loading

ढाका। बांग्लादेश से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसके बारे में सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। यहां एक महिला ने बच्चे को जन्म देने के 26 दिन बाद फिर से जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। ये देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गए। डॉक्टरों ने कहा कि मेडिकल इतिहास में इसे बहुत दुर्लभ माना जा रहा है। ऐसा मामला पहली बार देखने को मिला है। ऐसी किसी घटना के बारे में पहले कभी नहीं सुना गया है। ये खबर दुनियाभर में तेजी से वायरल हो रही है।

आरिफा सुल्ताना इति नाम की महिला को 22 मार्च को जेसोर के दक्षिण-पश्चिम शहर के एड डाइन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महिला ने अस्पताल में जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। महिला को एक लड़का और एक लड़की हुए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, महिला ने 25 फरवरी को भी एक बच्चे को जन्म दिया था।

अस्पताल की स्त्री रोग विभाग की प्रमुख शीला पोद्दार ने बताया कि महिला ने अल्ट्रासोनोग्राफी परीक्षण किया तो पता लगा कि इति के पेट में दो गर्भाशय हैं। पहले बच्चे का जन्म एक गर्भ से हुआ था, जबकि दो अन्य बच्चों का जन्म 26 दिन बाद हुआ। शीला पोद्दार ने बताया कि बच्चे और महिला पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय

इमरान खान का सनसनीखेज आरोप, कहा- पाक सेना रच रही मेरी हत्या की साजिश

Published

on

Loading

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर पर सनसनीखेज आरोप लगाया है। इमरान खान ने कहा कि उन्हें या उनकी पत्नी को कुछ भी होता है तो सीधे तौर पर सेना प्रमुख जनरल सैयद असीम मुनीर जिम्मेदार होंगे। इमरान ने दावा करते कहा है कि पाकिस्तान की सेना मेरी हत्या करवाना चाहती है।

इमरान खान ने कहा कि देश की स्थिति इतनी भयावह है कि उनके जैसा नेता जेल में बंद हैं। उन्हें भ्रष्टाचार के आरोपों के तहत जेल में रखा गया है। ब्रिटेन के ‘डेली टेलीग्राफ’ अखबार के लिए रावलपिंडी की अदियाला जेल से लिखे गए एक स्तंभ में क्रिकेटर से नेता बने 71-वर्षीय खान ने अपने पिछले दावे को दोहराया कि अगर उन्हें या उनकी पत्नी को कुछ भी हुआ तो इसके लिए सेनाध्यक्ष जनरल असीम मुनीर जिम्मेदार होंगे।

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के संस्थापक खान ने कहा कि नकदी संकट से जूझ रहा देश “खतरनाक चौराहे” पर है और सरकार “हंसी का पात्र” बन गई है। उन्होंने लिखा है, ‘‘सैन्य प्रतिष्ठान ने मेरे खिलाफ वह सब कुछ किया जो वे कर सकते थे। अब उनके लिए बस मेरी हत्या करना बाकी है।” उन्होंने कॉलम में लिखा है, ‘‘मैंने सार्वजनिक रूप से कहा है कि अगर मुझे या मेरी पत्नी (बुशरा बीबी) को कुछ भी होता है, तो जनरल असीम मुनीर जिम्मेदार होंगे, लेकिन मैं डरता नहीं हूं, क्योंकि मेरा विश्वास मजबूत है। मैं गुलामी के बजाय मौत को प्राथमिकता दूंगा।’’ इमरान खान ने चेतावनी दी कि देश उसी रास्ते पर चल रहा है, जिस पर वह 1971 में चला था, जब उसने पूर्वी पाकिस्तान (अब बांग्लादेश) खो दिया था।

 

Continue Reading

Trending