Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

होली पर क्रिकेट खेल रहे मुस्लिमों को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा, कहा-पाकिस्तान जाओ

Published

on

Loading

नई दिल्ली। गुरुग्राम में होली के दिन का एक ऐसा वीडियो आया है जिसे देखकर आपकी भी रूह कांप जाएगी। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मुस्लिम परिवार अपने घर पर होली के दिन क्रिकेट खेल रहा है तभी अचानक दो लोग बाइक से आते हैं और उनके साथ मारपीट करने लगते हैं साथ ही पाकिस्तान जाने के लिए भी कहते हैं।

सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। घटना गुरूग्राम के भोंडसी क्षेत्र की है। पुलिस इस मामले में महेश नाम के आरोप को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। पीड़ित मुस्लिम परिवार ने कहा है कि उन्होंने किसी पर हमला नहीं किया।

घटना के बाद राजनीतिक दलों की ओर से तीखी प्रतिक्रियाएं भी आने लगी हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- ”ये विडियो देखिए. हमारे कौन से ग्रंथ में लिखा है मुसलमानों को मारो? गीता में? रामायण में? हनुमान चालिसा में? ये लोग हिंदू नहीं हैं, हिंदुओं के वेष में गुंडे हैं. इनकी पार्टी लुच्चे, लफ़ंगे, गुंडों की फ़ौज है. इनसे देश और हिंदू धर्म दोनों को बचाना हर भारतवासी का फ़र्ज़ है.”

केजरीवाल ने एक और ट्वीट में लिखा- “हिट्लर भी सत्ता के लिए यही करता था. हिट्लर के गुंडे लोगों को पीटते थे, उनका ख़ून करते थे और पुलिस जिन्हें मारा, उन्हीं के ख़िलाफ़ केस करती थी. मोदी जी भी ये सत्ता के लिए करवा रहे हैं, हिट्लर के रास्ते चल रहे हैं. पर मोदी समर्थकों को दिखाई नहीं देता कि हमारा भारत किधर जा रहा है?”

 

 

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending