Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

प्रमोद सावंत ने संभाली गोवा की कमान, 11 मंत्रियों के साथ ली शपथ

Published

on

Loading

रविवार रात 63 वर्ष की उम्र में मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद गोवा को लेकर सियासी उलझनों के बीच प्रमोद सावंत को सीएम पद के लिए आधी रात में शपथ समारोह हुआ। रात करीब एक बजकर पचास मिनट पर प्रमोद सावंत ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके साथ ही गोवा में नई सरकार का गठन हो गया। गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा ने प्रमोद सावंत और उनके कैबिनेट को पद और गोपनीयता की शपथ दिलवाई।

प्रमोद सावंत गोवा के नए मुख्यमंत्री बने, राज्यपाल मृदुला सिन्हा ने देर रात को प्रमोद सावंत और उनके नए मंत्रिमंडल को शपथ दिलवाई, राजभवन में तालियों की गड़गड़ाहट के बीच एक नई सरकार अस्तित्व में आ गई।

प्रमोद सावंत के अलावा 11 मंत्रियों ने शपथ ली, जिसमें सुदिम धवलीकर और विजय सरदेसाई को डिप्टी सीएम की कुर्सी सौंपी गई।

गोवा मंत्रिमंडल के सदस्य
प्रमोद सावंत (मुख्यमंत्री)
सुदिन धवलीकर (उपमुख्यमंत्री)
विजय सरदेसाई (उपमुख्यमंत्री)
विनोद पालयेकर
जयेश सालगांवकर
विश्वजीत राणे
मनोहर अजगांवकर
रोहन खंवटे
गोविन्द गावडे
मिलिंद नाइक
नीलेश काबराल
मोविन गोदिन्हो

देर रात राज भवन में ताजपोशी हुई, ताजपोशी से पहले राष्ट्रगान की धुन बजी, लोग राष्ट्रगान के सम्मान में खड़े हुए, इसके बाद राज्यपाल मृदुला सिन्हा ने गोवा के नए मुखिया को राज्य की कमान सौंपी, प्रमोद सावंत ने संविधान की शपथ ली।

आरएसएस कैडर हैं प्रमोद सावंत
46 वर्षीय प्रमोद सावंत गोवा में भाजपा के अकेले ऐसे विधायक हैं जो आरएसएस कैडर से हैं। मुख्यमंत्री बनने से पहले वह पार्टी के प्रवक्ता और गोवा विधानसभा के अध्यक्ष थे। 2017 में जब भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार बनी तो उन्हें विधानसभा का अध्यक्ष बनाया गया। वह भाजपा सरकार के सबसे पसंदीदा नेता हैं। इस बात का अंदाजा हम इसी बात से लगाया जा सकता है कि परिकर के निधन के बाद जब विकल्प की बात आई तो सबसे पहले उन्हीं का नाम सामने आया।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending