Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

लोकसभा चुनावः रैली से पहले राहुल गांधी ने किया ऐसा काम, जानकर आप भी करेंगे सलाम!

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में अपनी पार्टी को मजबूत करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों दक्षिणी राज्यों के दौरे पर हैं। सोमवार को राहुल दक्षिण का किला फतह करने के मकसद से कुलबर्गी में चुनाव रैली को संबोधित करने पहुंचे जहां अपने संबोधन से पहले उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया जिसे जानकर आप भी उनकी तारीफ करते नहीं थकेंगे।

रैली शुरू करने से पहले दलगत राजनीति को दरकिनार करते हुए राहुल ने बीजेपी नेता और गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के लिए दो मिनट का मौन रखा और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

बता दें कि मनोहर पर्रिकर का 63 साल की उम्र में रविवार को निधन हो गया था। वो पिछले एक साल कैंसर से पीड़ित थे। कांग्रेस अध्यक्ष ने मंच पर मौजूद नेताओं के साथ मनोहर पर्रिकर को याद किया। वहां उन्होंने रैली को संबोधित करने से पहले गोवा सीएम के लिए दो मिनट का मौन रखा।

कलबुर्गी लोकसभा सीट पर तीसरे चरण में 23 अप्रैल को मतदान होगा और इस सीट से लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने खड़गे के संसदीय सीट से कर्नाटक में चुनावी अभियान की शुरुआत की है।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending