Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

धारा 370 पर पलटे अमित शाह, कह दी ऐसी बात, जानकर रह जाएंगे दंग!

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पुलवामा हमले में 40 जवानों की शहादत के बाद के जम्मू कश्मीर से धारा 370 और 35 A को हटाने की मांग तेज हो गई है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने इस मुद्दे पर बड़ा बयान दिया है।

अमित शाह ने कहा कि वह इस मुद्दे पर सार्वजनिक तौर पर कुछ नहीं बोल सकते और न ही इस मुद्दे पर सरकार के रुख के बारे में उन्हें कोई जानकारी है।

आपको बता दें कि सरकार बनने से पहले भाजपा ने अपने मेनिफेस्टो में धारा 370 को हटाने की बात का जिक्र किया था लेकिन लगभग पांच साल बीत जाने के बावजूद इस मुद्दे पर कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है।

शाह ने एक समाचार चैनल पर जम्मू कश्मीर से 370 या 35 ए हटाए जाने के सवाल पर यह बात कही। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि यह तो सरकार का काम है। मैं संगठन का आदमी हूं, संगठन का काम करते हैं।

वहीं, बाबा रामदेव ने शाह के इस बयान पर उनका बचाव किया है। उन्होंने कहा कि जो संविधान के मूल के ही खिलाफ है, उसके प्रति देश में एक माहौल तो बने। लोग चर्चा तो शुरू करें, इसे मुद्दा तो बनाएं, बाकी रहा सहा काम सुप्रीम कोर्ट और मोदी जी कर देंगे।

नेशनल

प्रियंका का पीएम मोदी पर पलटवार, कहा- मेरा भाई 4 हजार किमी पैदल चला, तब आप अपने महल में थे

Published

on

Loading

बनासकांठा। गुजरात के बनासकांठा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि पीएम मोदी शहंशाह हैं जो महल में रहते हैं लेकिन जनता से कटे हुए हैं। प्रियंका गांधी ने कहा, “वह (पीएम मोदी) मेरे भाई को शहजादा कहते हैं लेकिन मैं उन्हें बताना चाहती हूं कि यह शहजादे आपकी (लोगों की) समस्याएं सुनने के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4,000 किलोमीटर तक चले। उन्होंने मेरे भाइयों और बहनों, किसानों और मजदूरों से मुलाकात की और उनसे पूछा कि हम उनकी समस्याओं का कैसे समाधान कर सकते हैं।”

प्रियंका ने आगे कहा, ‘और एक तरफ आपके शहंशाह..हैं. महलों में निवास करते हैं। आपने कभी टीवी पर उनका चेहरे को देखा है? एकदम साफ सुथरा सफेद कुर्ता, एक दाग नहीं है धूल का। एक बाल इधर से उधर नहीं होता है। वो कैसे समझ पाएंगे कि आपकी मजदूरी, आपकी खेती। किस तरह से समझ पाएंगे कि आप किस दलदल में धंसे हुए हो। महंगाई से आप दबे हुए हैं। हर तरफ महंगाई, मेरी बहनें… मिट्टी का तेल आज कितने का हो चुका है? सब्जी खरीदने जाती हैं तो भाव क्या है उसका… पेट्रोल डीजल का दाम क्या है, किस तरह से गुजारा होता है। खेती के हर सामान पर जीएसटी लग रही है। हर सामान अब महंगा हो गया है। अगर कोई त्योहार होता है, कुछ खरीदना होता है, फीस भरनी पड़ती है, इलाज करना पड़ता है ये मोदी नहीं जान सकते हैं।

​कांग्रेस महा​सचिव प्रियंका गांधी पीएम पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने दस सालों में अधिकार कम करने का काम किया है। पहले के ​पीएम लोगों के बीच गांवों में जाते थे। लोगों की बातें और उनकी समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करते थे। गुजरात ने पीएम मोदी को सबकुछ दिया। सत्ता दी. पर अब आप उनको देखते हैं, वह बड़े-बड़े लोगों के साथ दिखाई देते हैं। वे कभी किसानों या गरीबों को के बीच नहीं दिखते हैं। वे अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में किसी भी गरीब के घर नहीं गए।

Continue Reading

Trending