Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

जॉर्ज फर्नांडिस के गार्ड रह चुके हैं नरेंद्र मोदी, देखकर रह गए थे हैरान!

Published

on

Loading

नई दिल्ली। यूनियन के सबसे बड़े नेता व मजदूरों का मसीहा कहे जाने वाले पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडेस का 88 वर्ष कि उम्र मे निधन हो गया है।
जॉर्ज फर्नांडिस के कार्यकाल के दौरान ही भारत के पोखरण मे हुआ परमाणु परीक्षण सफल हुआ था साथ ही कारगिल का युद्ध भी इन्हीं के कार्य काल मे  जीता गया था।
जॉर्ज फर्नांडिस  कि ज़िंदगी काफी रोमांचक रही है। मंगलौर से पढाई करने वाले फर्नांडिस को उनका परिवार पादरि बनाना चाहता था लेकिन वह नौकरी की तलाश मे मुंबई चले गए।
वहां उन्होंने बेहद कठिन समय बिताया और वही से फर्नांडिस ने सोशलिस्ट पार्टी व यूनियन आंदोलनों के कार्यक्रम मे भाग लेना शुरू किया।
जब देश मे इंदिरा गाँधी ने आपातकाल लगाया था तब जॉर्ज फर्नांडेस ने इसका पुरजोर विरोध किया था व कांग्रेस की पूर्व अध्यक्षा सोनिया गाँधी को लेकर उनका रवैया काफी सख्त था।
आपातकाल के दौरान फर्नांडिस रूप बदलकर देशभर मे घूम रहे थे। इसी दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनकी पहली बार मुलाकात भी हुई थी।
मोदी ने हरी लुंगी पहंने एक व्यक्ति को देखा, वह कोई और नहीं जॉर्ज फर्नांडिस ही थे जनसत्ता की रिपोर्ट के मुताबिक नरेंद्र मोदी ने फर्नांडिस की गार्ड की ज़िम्मेदारी निभाई।

नेशनल

दिल्ली बनी आग की भट्ठी, टूट गए सारे रिकार्ड, पारा 52 डिग्री के पार

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली में गर्मी के सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। यहाँ पारा 52 डिग्री को भी पार कर गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को दोपहर ढाई बजे मुंगेशपुर में 52 डिग्री से ज्यादा तापमान दर्ज किया गया है। जब दिल्ली के मंगेशपुर में तापमान 52.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, उस वक्त का औसत तापमान- 45.8 डिग्री था।

मौसम विभाग के अनुसार अब तक राजधानी में इतना अधिक तापमान कभी दर्ज नहीं किया गया। इससे पहले 15 मई, 2022 को दिल्ली में कॉमनवेल्थ स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स का तापमान 49.2 डिग्री तक पहुंचा था। मौसम विभाग ने बताया कि बुधवार को भी इसी तरह की गर्मी रह सकती है। बुधवार के लिए गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद तापमान में कुछ कमी आएगी, लेकिन उमस भरी गर्मी लोगों की परेशानियां बढ़ा देगी। 31 मई और 1 जून को बूंदाबांदी होने की संभावना है।

मौसम विभाग के क्षेत्रीय प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि नजफगढ़ और मुंगेशपुर में इतना अधिक तापमान दर्ज किया गया, क्योंकि ये शहर के बाहरी इलाके थे। उन्होंने कहा, “दूसरा कारण हवा की दिशा है। जब हवा पश्चिम से चलती है तो उन क्षेत्रों को सबसे पहले प्रभावित करती है। चूंकि वे बाहरी इलाके में हैं, तापमान तेजी से बढ़ता है।” श्रीवास्तव ने कहा कि शहर में लू का प्रकोप अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा।

मौसम विभाग और डॉक्टरों ने जरूरी काम न हो तो घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है। लोग घरों में ही रहें तो लू की चपेट में आने से बच सकते हैं। साथ ही खुद को ठंडा रखने के लिए पानी, नींबू पानी पीते रहें। अगर दोपहर में घर से बार जाना है तो खुद को ढककर निकलें, ताकि लू से बचा जा सके।

Continue Reading

Trending