Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

ये स्टार कभी मुश्किल से कमा पता था 250 रुपए, आज चांद पर खरीद रखी है जमीन

Published

on

Loading

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने अपनी मेहनत और लगन से बॉलीवुड में अपनी एक जगह बना ली है। उन्होंने दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से पढ़ाई करने के बाद थिएटर ज्वाइन कर लिया था। थिएटर से सुशांत मुश्किल से 250 रुपए कमा पाता थे। लेकिन आज लग्जरी जिंदगी जी रहे हैं।

आपको बता दें, सुशांत ने एक बार अपने इंटरव्यू में बताया था कि थिएटर के दौरान वो बेस्ट डांसर हुआ करते थे। मुंबई आकर वो फिल्म धूम-2 में ऋतिक के पीछे डांस किया था। उसके बाद सुशांत को कुछ विज्ञापन मिले। उसके बाद बालाजी टेलीफिल्म्स का सीरियल ‘किस देश में है मेरा दिल’ से ब्रेक मिला। सुशांत को पहचान जीटीवी के पॉपुलर सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ से मिली। ये सीरियल साल 2009 से 2011 तक टेलीकास्ट हुआ था। इस दौरान सुशांत की नजदीकी शो की लीड एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे से बढ़ी थी।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

जब सुशांत ने छोटे पर्दे को छोड़ा, उसके बाद पीछे मोड़कर नहीं देखा। साल 2013 में उनकी पहली फिल्म ‘काय पो छे’ आई। फिर साल 2016 में दूसरी फिल्म ‘एमएस धोनी’ मिली। इसमें वो धोनी के रोल में थे और दोनों ही फिल्में सफल रहीं। साल 2015 में वो 2 BHK फ्लैट में रहते थे और फिर 20 करोड़ रुपए में मुंबई के
पाली हिल में एक पेंटहाउस खरीदा।

साल 2018 में सुशांत सिंह राजपूत ने जमीन खरीदी और उनका ये प्लॉट सी ऑफ मसकोवी में है। दिलचस्प बात ये है कि उन्होंने अपने प्लॉट पर नजर रखने के लिए एक दूरबीन भी रखी है। उनके पास एडवांस टेलिस्कोप 14LX00 है। सुशांत ने ये जमीन इंटरनेशनल लूनर लैंड्स रजिस्ट्री से खरीदी है।

आपको बता दें कि सुशांत एकलौते ऐसे एक्टर हैं जिन्होंने चांद पर 25 जून, 2018 को ये प्रॉपर्टी खरीदी थी, हालांकि इसमें भी कई अंतराष्ट्रीय संधि है जिनके मुताबिक इसे कानूनी तैर पर मालिकाना हक नहीं माना जा सकता है। गौरतलब है कि इसके पहले शाहरुख खान को उनके एक फैन ने चांद पर जमीन का टुकड़ा गिफ्ट किया था।

मनोरंजन

फिर बढ़ी एल्विश यादव की मुश्किलें, ईडी ने दर्ज किया मनी लॉन्ड्रिंग का केस

Published

on

Loading

नई दिल्ली। बिग बॉस ओटीटी 2 विनर और यूट्यूबर एल्विश यादव की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। अब ईडी ने एल्विश के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया है। मनी लॉन्ड्रिंग का मामला सांपों के जहर सप्लाई से ही जुड़ा हुआ है। केंद्रीय एजेंसी ने पिछले महीने उत्तर प्रदेश में नोएडा पुलिस द्वारा एल्विश और अन्य लोगों के खिलाफ दायर एक एफआईआर और आरोप पत्र का संज्ञान लेने के बाद प्रिवेंशन मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

इसके अलावा खबर ये भी है कि ईडी एल्विश यादव के साथ-साथ बड़े होटल रिसॉर्ट्स और फार्म हाउस के मालिकों से भी पूछताछ करेगी। बता दें कि नोएडा पुलिस द्वारा एल्विश यादव को गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल वह जमानत पर बाहर हैं। ईडी ने एल्विश पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है।

एल्विश यादव को वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत एक मामले में 17 मार्च को गिरफ्तार किया गया था। सांप के जहर तस्करी मामले में एल्विश यादव गौतमबुद्ध नगर की बक्सर जेल में बंद थे। 17 मार्च को एल्विश को पांच अन्य लोगों के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इस मामले में पुलिस ने एक बैंकेट हॉल में छापा मारकर 4 सपेरों समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया था और 9 सांप और उनका जहर बरामद किया गया था। एल्विश यादव पर आरोप है कि वह रेव पार्टी के लिए सांपों के जहर का इंतजाम करते थे और सांपों का इस्तेमाल अपने वीडियो शूट के लिए भी करते थे।

दरअसल साल 2023 के अंत में पीपुल्स फॉर एनिमल संस्था के पदाधिकारी ने एल्विश यादव और उनके साथियों पर सांपों के जहर का इस्तेमाल और खरीद-फरोख्त का आरोप लगाते हुए सेक्टर-49 थाने में केस दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस ने पार्टी वाली जगह पर रेड की थी, जहां पांच सेपेरों के पास से कोबरा समेत नौ सांप और 20 एमएल जहर मिला था। इसके बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया था।

इसके बाद संस्था के पदाधिकारी का एक ऑडियो वायरल हुआ, जिसमें मुख्य आरोपी राहुल संस्था के पदाधिकारी से बात करता सुनाई देता है। इसमें राहुल कह रहा है कि वह एल्विश की ओर से आयोजित होने वाली पार्टियों में शामिल हो चुका है। राहुल पार्टियों में अपने अन्य सपेरे दोस्तों के साथ गया था। हालांकि, बाद में सभी को जमानत मिल गई थी। पुलिस टीम ने एल्विश यादव के कॉल डिटेल और सोशल मीडिया अकाउंट को खंगाला, जब उसके खिलाफ नोएडा पुलिस को पर्याप्त सबूत मिल गए तो पुलिस ने उसे नोटिस देकर पूछताछ के लिए दोबारा बुलाया। पूछताछ के बाद उसे नोएडा से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। पांच दिन तक जेल में रहने के बाद एल्विश जमानत पर छूट गया।

Continue Reading

Trending