Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

भगवान के दर्शन करने पर ससुरालवालों ने महिला के साथ किया ऐसा काम, जानकर दंग रह जाएंगे आप!

Published

on

Loading

नई दिल्ली। क्या भगवान पर बस कुछ ही लोगों का हक है? क्या भगवान के दर्शन बस चुंनिदा लोग ही कर सकते हैं? ऐसा हम इसलिए पूछ रहे हैं क्योंकि एक महिला को उसके ससुराल वालों ने सिर्फ इस वजह से घर से निकाल दिया क्योंकि वह मंदिर में भगवान के दर्शन करके आई थी।

हम बात कर रहे हैं कई दिनों से चर्चा के केंद्र में रहे सबरीमाला मंदिर की। हाल ही में दो महिलाओं ने मंदिर में भगवान के दर्शन कर इतिहास रच दिया था, लेकिन दर्शन करने के बाद दोनों महिलाओं के साथ जो सलूक हो रहा है वह हैरान कर देने वाला है।

42 वर्षीय महिला कनक दुर्गा को उसके ससुराल पक्ष ने घर निकाला देकर मलप्पुरम स्थित पति के घर वापस नहीं लौटने के लिए कहा है।

कनक ने इस मुद्दे को लेकर जिले के हिंसा संरक्षण अधिकारी के पास शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत दर्ज कराने के बाद उसे अब पुलिस सुरक्षा के साथ एक सरकारी आश्रय गृह में स्थानांतरित कर दिया गया है।

इससे पहले इन दोनों महिलाओं को कट्टरपंथी हिंदू संगठनों की धमकी दी जा रही थी, जिसकी वजह से वह अपने घर नहीं लौट पा रही थीं।

हालांकि, पुलिस सुरक्षा मिलने के बाद वो घर लौटी थीं। सबरीमाला मंदिर में रजस्वला उम्र यानी 10 से 50 साल तक की महिलाओं का प्रवेश वर्जित था। हालांकि, इस परंपरागत रोक को सुप्रीम कोर्ट ने खत्म कर दिया है।

नेशनल

15 दिन की पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर आए पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह, समर्थकों ने किया स्वागत

Published

on

Loading

पटना। पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह रविवार को पटना की बेऊर जेल से बाहर निकल गये हैं। गृह विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद अनंत सिंह को जेल से 15 दिनों की पैरोल मिली है। वह सुबह लगभग 4:00 बजे जेल से बाहर निकले।आनंद सिंह के जेल से बाहर निकलने की सूचना के साथ ही उनके समर्थकों में काफी उत्साह का माहौल है। अनंत सिंह लगभग 5 वर्षों से जेल में बंद है। अनंत सिंह पर एके 47 रखने का आरोप है, जिसके तहत कोर्ट ने उन्हें 10 वर्ष की सजा सुनाई थी। तब से मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पटना के बेउर जेल में सजायाफ्ता बंदी के रूप में सजा काट रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक़ आपसी पारिवारिक बंटवारे को लेकर अनंत सिंह ने न्यायालय में कोर्ट से पैरोल पर इसके लिए आदेश मांगा था। पेरोल पर आदेश मिलने के बाद आनंद सिंह को लेकर गृह विभाग ने यह आदेश जारी किया था। रविवार की अहले सुबह जब अनंत सिंह को 15 दिनों के पैरोल पर बेउर जेल से बाहर निकाला जा रहा था, उस समय जेल के बाहरी एवं भीतरी सुरक्षा को चुस्त दुरुस्त कर दिया गया था।

अनंत सिंह की पत्नी नीलम सिंह वर्तमान में राजद के विधायक हैं। बिहार में वर्तमान में लोकसभा का चुनाव चल रहा है। चौथे चरण 13 में को बिहार के मुंगेर में लोकसभा के चुनाव का मतदान होना है। इसे लेकर भी अनंत सिंह के जेल से बाहर आने को लेकर राजनीतिक गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

Continue Reading

Trending