Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

मप्र में गेहूं खरीदी का नियंत्रण कक्ष मुख्यमंत्री आवास में

Published

on

Loading

भोपाल| मध्य प्रदेश में किसानों से गेहूं खरीदी शुरू हो गई है। इसके लिए सभी स्थानों पर खरीदी केंद्र भी स्थापित किए गए हैं। गेहूं खरीदी का नियंत्रण कक्ष मुख्यमंत्री निवास पर स्थापित किया गया है। राज्य सरकार की ओर से जारी किए गए अधिकृत बयान में बताया गया है कि मुख्यमंत्री निवास पर स्थापित नियंत्रण कक्ष का टेलीफोन नम्बर 2540500 है। पूरे प्रदेश से कोई भी किसान इस नंबर पर गेहूं खरीदी से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत दर्ज करा सकता है। किसानों की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई होगी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निर्देश दिए हैं कि शिकायतकर्ता किसान की बात धैर्य और संवेदनशीलता से सुनें। शिकायत निराकरण के बाद संबंधित किसान से बात करें। नियंत्रण कक्ष में प्राप्त हो रही शिकायतों के मद्देनजर सभी खरीदी केन्द्रों को निर्देश दिए जा रहे हैं।

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending