Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

निश्चित समय में हो जन समस्याओं का निस्तारण : शिवपाल

Published

on

Loading

लखनऊ| उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण एवं सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश की जनता की समस्या ही प्रदेश सरकार की उच्च प्राथमिकता है तथा उनकी समस्याओं का समाधान ही प्रदेश सरकार का उद्देश्य है। शिवपाल यादव बुधवार को प्रदेश के विभिन्न जिलों से आई हुई जनता की समस्याओं को सुन रहे थे।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रदेश की गरीब जनता की परेशानियों को देखते हुए उनके प्रार्थना पत्रों पर अविलम्ब-निर्णय लेकर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा एक निश्चित समय सीमा के अन्दर उनकी समस्याओं का समाधान करें।

शिवपाल यादव ने कहा कि प्रत्येक दिन एक निश्चित समय पर कार्यालय में बैठकर जनता की समस्याओं को सुनकर सम्बंधित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दें। अधिक से अधिक प्रदेश की जनता का भला हो तथा अपनी परेशानियों के लिये इधर-उधर भटकना न पड़े यही प्रदेश सरकार का लक्ष्य है।

यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उप्र सरकार चाहती है कि सभी प्रदेशवासियों को साफ -सुथरी, पारदर्शी एवं न्यायपूर्ण व्यवस्था उपलब्ध हो इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।

उन्होंने कहा कि गांव, गरीब और किसानों के विकास के लिए प्रदेश सरकार लगातार प्रयासरत है और उन्हें लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से कई लाभकारी योजनायें चलाई जा रही है।

यादव ने कहा कि प्रदेश के विकास के लिये आप सभी का सहयोग आपेक्षित है। उन्होंने कहा कि बिना आप सभी के सहयोग से हम प्रदेश को विकास के रास्ते पर नहीं ले जा सकते।

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending